लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Maharashtra Update: महाराष्ट्र के अमरावती में लॉकडाउन| Amaravati Lockdown

By गुणातीत ओझा | Updated: February 22, 2021 00:41 IST

Open in App
महाराष्ट्र में कोरोना की नई लहरअमरावती में लगा लॉकडाउनLockdown imposed in Amaravati: महाराष्ट्र में मुंबई के साथ पुणे और अमरावती और यवतमाल जैसे जिलों में बीते कई दिनों से कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। रोजाना बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने रविवार को सख्त फैसला लेते हुए अमरावती में एक हफ्ते के लॉकडाउन का ऐलान किया है। पुणे में शनिवार को 998 और अमरावती में 727 केस सामने आए थे। कैबिनेट मंत्री यशोमति ठाकुर ने अमरावती जिले में एक हफ्ते के लॉकडाउन का ऐलान किया। अमरावती में सोमवार शाम से एक हफ्ते तक लॉकडाउन के नियम लागू हो जाएंगे। सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिले में अति आवश्यक सेवाओं के अलावा हर चीजें बंद रहेंगी। लॉकडाउन के बाद भी कोरोना के मामले बढ़ते रहे और लोगों की लापरवाही कम नहीं हुई तो महाराष्ट्र सरकार लॉकडाउन को और आगे बढ़ा सकती है। लोगों से कोरोना से बचने के लिए बनाए गए सारे नियमों का पालन करने की अपील की गई है।अमरावती के अलावा पुणे में भी कोविड-19 के बढ़ते मामलों के चलते कुछ पाबंदियां लागू करने का फैसला लिया गया है। यहां लोगों के गैर-जरूरी गतिविधियों के लिए रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक आवागमन पर प्रतिबंध शामिल है। पुणे संभाग के आयुक्त सौरभ राव ने बताया कि स्कूल, कॉलेज और निजी कोचिंग कक्षाएं 28 फरवरी तक बंद रहेंगी, जबकि होटल और रेस्टोरेंट रात 11 बजे तक बंद करने होंगे। रविवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में कुछ प्रतिबंधों को वापस लगाने का निर्णय लिया गया। शनिवार को, पुणे डिवीजन में कोविड-19 के 998 नए मामले सामने आये थे और नौ और मरीजों की मौत हुई थी।महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विशेषज्ञों व सरकारी अधिकारियों ने इसके लिये उन लोगों को जिम्मेदार बताया है जो न तो मास्क पहनते हैं और न ही सामाजिक दूरी से मेल जोल के नियमों का पालन करते हैं । प्रदेश में शनिवार को 6281 नये मामले सामने आये जो पिछले 85 दिन में सबसे अधिक है।  पिछले साल अप्रैल में गठित कोरोना वायरस कार्य बल के प्रमुख डा संजय ओक कहते हैं कि प्रदेश में बढ़ते आंकड़ों को महामारी का ‘‘दूसरा दौर’’ नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘लोग कोविड के तौर तरीकों का पालन नहीं करते हैं। उन्हें इससे बचने की जरूरत है ।’’ 
टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियामहाराष्ट्रउद्धव ठाकरे सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर