लाइव न्यूज़ :

Sushant Singh Rajput के नाम पर Delhi में किया जाएगा एक सड़क का नामकरण

By गुणातीत ओझा | Updated: January 21, 2021 23:37 IST

Open in App
सुशांत सिंह राजपूत के नाम से 'सड़क'आज यानि बृहस्पतिवार को दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की 35वीं जयंती है। इस अवसर पर सुशांत को लेकर दिल्ली से एक अच्छी खबर सामने आई है। दक्षिणी दिल्ली के एंड्रयूजगंज में एक सड़क का नाम जल्द ही दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर रखा जाएगा। इलाके के नगर निकाय ने इससे संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। वह पिछले साल 14 जून को मुंबई के बांद्रा में अपने घर में मृत मिले थे। उनके प्रशंसकों ने सोशल मीडिया के जरिये अभिनेता को याद किया, जिनकी अचानक मौत होने का मामला काफी दिन चर्चा में रहा था।दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एडीएमसी) में कांग्रेस पार्षद अभिषेक दत्त ने सितंबर 2020 में सड़क का नाम अभिनेता के नाम पर रखने का प्रस्ताव रखा था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''एसडीएमसी सदन ने कल अपनी बैठक में इसे मंजूरी दे दी ।'' भाजपा नीत एसडीएमसी में एंड्रयूजगंज से पार्षद ने नगर निकाय की नामकरण एवं पुन: नामकरण समिति को प्रस्ताव भेजा था।समिति को भेजे लिखित प्रस्ताव में दत्त ने कहा था कि सड़क संख्या आठ में बड़ी संख्या में बिहार से संबंध रखने वाले लोग रहते हैं। प्रस्ताव में दावा किया था कि ''उन्होंने ही एंड्रयूज गंज से इंदिरा कैंप के बीच एक भाग का नाम सुशांत सिंह राजपूत मार्ग रखने की मांग की है।'' दत्त ने कहा था कि इसलिये सड़क संख्या 8 का नाम अभिनेता के नाम पर रखा जाना चाहिये।आज यानी 21 जनवरी को सुशांत सिंह राजपूत का जन्मदिन है। ऐसे में सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों ने ‘One day for SSR birthday’ को ट्रेंड कर दिया। ट्विटर पर लोग दिवंगत एक्टर को याद करते हुए उनकी तस्वीरें और उनके कोट्स जमकर शेयर कर रहे हैं। भले ही सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया में नहीं हैं, उनके फैंस उन्हें याद कर रहे हैं। सुशांत ने अपनी अदाकारी और मुस्कान से लोगों को दीवाना बना दिया था। सुशांत ने पिछले साल इस दुनिया को अलविदा कह दिया था, मगर आज भी लोगों की यादों में वो सांस लेते हैं। 
टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप