लाइव न्यूज़ :

Virat Kohli - Anushka Sharma ने शेयर की अपनी बेटी की पहली फोटो, किया नाम का खुलासा | Virushka Baby

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: February 2, 2021 14:34 IST

Open in App

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली ने  इस साल 11 जनवरी को अपनी बेबी गर्ल को वेलकम किया. तभी से फैन्स बेटी के नाम रखने के लिए विराट और अनुष्का को suggestion दे रहे थे. हर कोई उनकी बेबी गर्ल की एक झलक पाने के लिए बेताब था. ऐसे में फैन्स का इंतज़ार खत्म हुआ. क्यूंकि अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी का नाम announce किया है और साथ ही पहली पिक्चर भी शेयर की. .

 

 अनुष्का ने बेटी की पहली फोटो शेयर करते हुए फैंस को बच्ची का नाम बताया है. अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि उन्होंने और विराट ने अपनी बेबी गर्ल का नाम वामिका रखा है. 

 

अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी की पहली फोटो शेयर करते हुए लिखा, ''हम प्यार, आभार के साथ अपनी जिंदगी जीत आए हैं, लेकिन इस नन्हीं वामिका ने इसे एक अलग ही लेवल पर पहुंचा दिया है. आंसूं, हंसी, खुशियां, चिंता...कभी-कभी ये भावनाएं कुछ ही मिनटों के अंदर महसूस हो जाती हैं. नींद उड़ी हुई है, लेकिन हमारा दिल भरा हुआ है. आपकी शुभकामनाओं, प्रार्थनाओं और अच्छी एनर्जी के लिए शुक्रिया.

 

अनुष्का शर्मा के इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक खूब कमेंट कर रहे हैं और बच्ची के साथ-साथ कपल को खूब सारी बेस्ट विशेस दे रहे हैं. अनुष्का विराट और वामिका का ये पिक्चर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी का जन्म मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्प्ताल में हुआ था. विराट ने इस खुशखबरी को सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर शेयर किया है. 

 

आपको बता दें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने लम्बे वक़्त तक डेट करने के बाद  11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी कर ली थी. हाल ही में दोनों ने अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मनाई थी. अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर अनुष्का खूब चर्चा में रही थी. उन्होंने प्रेग्नेंसी के दौरान एक काफी ग्लैमरस फोटोशूट करवाया था. इन फोटोज में अनुष्का अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दी थी जो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुई थी. . 

टॅग्स :विराट कोहलीअनुष्का शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2026 में 579 रन, रियान, किशन और सूर्यकुमार से आगे निकल वैभव?, एक आईपीएल सीज़न में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज सर्वाधिक रन, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

क्रिकेटरोहित शर्मा, विराट कोहली वनडे टीम में शामिल, जसप्रीत बुमराह बाहर?, अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया