लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: South Superstar Ram Charan को हुआ Corona, खुद को किया होम क्वारंटाइन

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: December 29, 2020 12:57 IST

Open in App
 साउथ की फिल्मों के सुपरस्टार राम चरण  कोविड 19 पॉजिटिव पाए गए हैं. कोरोना से संक्रमित होने के बाद उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है. हाल ही में उन्होंने अपना कोविड 19 टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. राम चरण ने सोशल मीडिया  पर अपने Corna Positive होने की जानकारी अपने फैंस को दी है.  राम चरण ने एक बयान जारी करते हुए कहा, ‘मेरा कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आया है. कोई लक्षण नहीं है और मैं घर पर क्वारंटीन हूं.उम्मीद है जल्द ही ठीक हो जाऊंगा और मैं ज्यादा मजबूत होकर लौटूंगा. आपने पोस्ट के साथ सुपरस्टार ने ये रिक्वेस्ट भी की है कि, ‘जो लोग पिछले कुछ दिनों में मेरा साथ या मेरे आस पास रहे हैं वो भी अपने टेस्ट करवा लें. मैं अपनी रिकवरी के बारे में अपडेट देता रहूंगा.' हाल ही में राम चरण ने अपने दोस्तों और परिवार के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया था. सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज़ उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं जिनमें एक्टर की पत्नी उपासना कामिनेनी, अल्लू अर्जुन, निहारिका कोनिडेला और उनके कुछ दोस्त नज़र आ रहे थे.उन्होंने 'सीक्रेट सांता' खेला था. दिए. राम चरण के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अब पार्टी में शामिल सभी लोगों को अपना कोरोना टेस्ट कराना होगा.  इस पार्टी में  धर्म तेज, वरुण तेज, अल्लू सिरीश, अल्लू बॉबी, चिरंजीवी की बेटियां श्रीजा और सुष्मिता भी शामिल थे.  इससे पहले राम चरण अपनी कज़न सिस्टर निहारिका की शादी आटेंड की थी.  अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही राम चरण एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर में नजर आएंगे.  इसमें वह जूनियर एनटीआर के साथ लीड रोल में हैं.  कुछ समय पहले फिल्म से उनका लुक शेयर किया गया था, जिसे फैन्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला. इस फिल्म में अजय देवगन और आलिया भट्ट जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म साल 2021 में रिलीज होगी. 
टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच