लाइव न्यूज़ :

विवाद में फंसने के बाद शाहरुख खान एक बार फिर सुर्ख़ियों में, जानें क्यों

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 3, 2018 14:36 IST

Open in App
बॉलीवुड के बेताज बादशाह कहे जाने वाले किंग खान एक बार फिर सुर्ख़ियों में हैं, मगर इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या ऐड नहीं बल्कि उनका अलीबाघ स्तिथ लक्ज़री विला है। उन पर इल्ज़ाम है कि मुंबई के अलीबाग स्थित उनका बंगला गैरकानूनी है। कहा जा रहा है कि यह जमीन जिसे कि शाहरुख़ खान ने कृषि भूमि के नाम पर खरीदा था, वहां आज उनका आलीशान बंगला खड़ा है। इस बंगले में एक स्विमिंग पूल और एक प्राइवेट हेलिपैड भी है। इल्ज़ाम ये भी आ रहे हैं कि वहां एक "देजा वू फर्म्स" नाम की कंपनी चल रही है जिसके शेयर होल्डर्स श्रीनिवास पार्थसारथी और सोमेसेखर सुन्दर्शाम हैं, मगर इस कंपनी का सीधा ताल्लुक गौरी खान के रिश्तेदारों से है। इस ही बंगले पर कुछ दिन पहले शाहरुख़ खान ने अपनी शादी की सालगिरह मनाई है। इनकम टैक्स से शाहरुख़ का यह विवाद जारी है और इस केस को बेनामी संपत्ति एक्ट के तहत डाला गया है। इससे पहले भी शाहरुख़ खान विवादों का केंद्र रह चुके हैं। कुछ वक्त पहले उनका दुबई स्थित signature विला भी शक के घेरे में था। 2008-09 में शाहरुख़ को यह बंगला गिफ्ट में मिला था और इसी कारण उनके signature विला को आईटी विभाग से क्लीन चिट मिल गयी थी। मगर अब लगता है कि शाहरुख़ और विवादों का रिश्ता बड़ा पुराना है इसीलिए खान हर बार किसी न किसी विवाद में फंस जाते हैं। तो अब देखना यह है कि पिछली बार की तरह इस बार भी शाहरुख़ को क्लीन चिट मिलेगी या उन पर लगे इल्ज़ाम सच साबित होते हैं। 
टॅग्स :शाहरुख़ खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: इस साल इन सेलेब्स की नेट वर्थ में हुआ इजाफा, जानिए कौन है सबसे अमीर एक्टर

बॉलीवुड चुस्कीकौन है शाहरुख़ ख़ान? विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड किंग के बारे में ऐसा क्यों कहा?

बॉलीवुड चुस्कीShah Rukh Khan’s 60th Birthday: आज 2 नवंबर को 60 साल के हुए शाहरुख खान, फिल्म दीवाना से बॉलीवुड में कदम रखा था...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?