लाइव न्यूज़ :

Rajnikanth अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, डॉक्टरों ने अभिनेता को दी खास सलाह| Tamilnadu| Hyderabad

By गुणातीत ओझा | Updated: December 27, 2020 23:40 IST

Open in App
रजनीकांत को डॉक्टरों ने दी खास सलाह बरतनी होगी सावधानीसुपरस्टार रजनीकांत (Rajnikanth) को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उन्हें ब्लड प्रेशर संबंधी समस्याओं के कारण हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में शुक्रवार को भर्ती करवाया गया था। अस्पताल की ओर से रविवार को बताया गया कि अभिनेता रजनीकांत की चिकित्सकीय जांच रिपोर्ट में कुछ भी चिंताजनक नहीं है और रक्तचाप में उतार-चढ़ाव होने के संबंध में उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों का एक दल रविवार को उनकी स्थिति का आकलन करेगा और अस्पताल से छुट्टी देने के संबंध में निर्णय लेगा। हालांकि अब अभिनेता को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। डॉक्टरों की तरफ से सलाह दी गई है कि अभी के लिए रजनीकांत किसी भी तरह का प्रेशर ना लें। उन्हें तनाव से दूर रहने के लिए कहा गया है।इससे पहले अस्पताल ने 70 वर्षीय अभिनेता के स्वास्थ्य से जुड़े एक चिकित्सकीय बुलेटिन में बताया कि, ‘‘सभी जांच रिपोर्ट आ चुकी हैं और इनमें कोई चिंताजनक बात सामने नहीं आई है।’’रजीनकांत का रक्तचाप बेहद अस्थिर हो गया था, जिसके बाद उन्हें शुक्रवार को हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती किया गया।वह ‘सन पिक्चर्स’ की तमिल फिल्म ‘अन्नाथे’ की शूटिंग करने के लिए 13 दिसंबर से हैदराबाद में हैं। कुछ दिन पहले फिल्म से जुड़े चार सदस्यों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद अभिनेता ने खुद को पृथक-वास में रखा था। हालांकि बाद में अभिनेता की जांच रिपोर्ट में संक्रमण नहीं पाया गया था। रजनीकांत 2021 में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले अपनी राजनीतिक पार्टी की भी शुरुआत करने वाले हैं।फिलहाल राज्य में पलानीसामी के नेतृत्व वाली एआईएडीएमके की सरकार है। वहीं विपक्षी दल डीएमके है। इसका नेतृत्व करुणानिधि के बेटे स्टालिन द्वारा किया जा रहा है। हाल में ही एक्टर कमल हसन ने भी अपनी पार्टी लॉन्च की है और खुद को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बताया।
टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपसाउथ सिनेमा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!