लाइव न्यूज़ :

Sushant Singh Rajput Suicide Case: महाराष्ट्र के गृहमंत्री Anil Deshmukh ने CBI जांच की ठुकराई मांग

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: July 17, 2020 17:06 IST

Open in App
सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है। एक्टर ने अपने ही घर पर 14 जून को सुसाइड कर ली थी। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से सोशल मीडिया पर सीबीआई जांच की मांग को लेकर फैंस कैंपेन चला रहे हैं। सिनेमा से लेकर राजनीति की कई हस्तियों ने भी सुशांत के आत्महत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। हिन्दुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने सीबीआई जांच की मांग को खारिज कर दिया है। खबर के मुताबिक अनिल देशमुख ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में सीबीआई जांच की जरूरत नहीं है। मुंबई पुलिस इस मामले की जांच करने में सक्षम है। उन्होंने कहा है कि सीबीआई जांच की किसी की भी मांग को स्वीकार नहीं किया गया है। देशमुख कहते हैं, 'मेरे पास भी कैंपेन के कई ट्वीट्स आए लेकिन मुझे लगता है कि सीबीआई जांच की आवश्यकता नहीं है। मुंबई पुलिस इस केस को सुलझा लेगी। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। जांच पूरी होते ही इसकी अंतिम रिपोर्ट की विस्तृत जानकारी साझा कर दी जाएगी।'
टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

भारतDisha Salian Death Case: इस्तीफा दें आदित्य ठाकरे, नार्को टेस्ट हो?, विधानमंडल में मुद्दा उठा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Case: सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की, गड़बड़ी की आशंका से इनकार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी