लाइव न्यूज़ :

Drugs Case: समन के बावजूद NCB दफ्तर नहीं पहुंचीं दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश, NCB दोबारा भेजेगी समन

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: October 29, 2020 12:19 IST

Open in App

बॉलीवुड एक्ट्रेस  दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश  को नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने  बुधवार को पूछताछ के लिए समन किया था. हालांकि  करिश्मा एनसीबी दफ्तर में पेश नहीं हुई थी . मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ करिश्मा के घर पर एनसीबी की एक टीम ने मंगलवार को रेड की थी.

रेड में एनसीबी को करिश्मा के घर से ड्रग्स बरामद हुए थे. खबरों की मानें तो एनसीबी ने छापेमारी के दौरान 1.7 ग्राम चरस और दो बोतल सीबीडी ऑइल बरामद किया था. ऐसे में एनसीबी इस पूरे ड्रग्स रैकेट के बारे में करिश्मा से पूछताछ करना चाहती है. एनसीबी के समन के बावजूद करिश्मा प्रकाश पूछताछ के लिए एनसीबी ऑफिस नहीं पहुंची. 

सूत्रों का कहना है कि एक या दो दिन इंतजार करने के बाद एनसीबी करिश्मा प्रकाश को दोबारा समन भेजेगी. एनसीबी ने करिश्मा प्रकाश के घर पर छापेमारी एक इनपुट मिलने के बाद की थी . रिपोर्ट के मुताबिक करिश्मा उस वक्त घर पर नहीं थी.

अगर रिपोर्ट की मानें तो करिश्मा प्रकाश का नाम उस वक्त सामने आया जब सुशांत सिंह राजपूत के में आए ड्रग्स मामले में एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती समेत कई ड्रग्स पेडलर्स को गिरफ्तार किया. एक ड्रग्स पेडलर्स से करिश्मा का नाम आया. 

इसके बाद करिश्मा प्रकाश और दीपिका पादुकोण का एक व्हाट्सएप चैट वायरल हुआ है, जिसमें एक्ट्रेस हैशिस और बीड ड्रग्स की मांग रही थीं.एक्ट्रेस  दीपिका पादुकोण और उनकी मैनेजर करिश्मा प्रकाश से पिछले महीने पूछताछ की थी.

 दीपिका और करिश्मा की चैट के आधार पर ही एनसीबी ने उनसे पूछताछ की थी. करिश्मा और दीपिको सिंतबर में पूछताछ के लिए समन भेजा गया जिसके बाद उनसे घंटों पूछताछ की गई थी.  दीपिका के अलावा सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुलप्रीत से भी एनसीबी ने पूछताछ की थी. 

टॅग्स :दीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीदुआ की पहली तस्वीर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली अवसर पर साझा कीं, देखिए

बॉलीवुड चुस्की'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, मेकर्स ने बताया...

बॉलीवुड चुस्कीदीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ के पहले जन्मदिन की दिखाई एक झलक, बताया कैसे मनाया बर्थडे

बॉलीवुड चुस्कीदीपिका पादुकोण ने रचा इतिहास, हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम 2026 की लिस्ट में हुई शामिल; ऐसा करने वाली बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस बनीं

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?