लाइव न्यूज़ :

दीपिका की बहन की अनोखी चाहत, कहा- उन्हें अब रिटायर हो जाना चाहिए

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 2, 2018 13:56 IST

Open in App
दीपिका पादुकोण ने जब बॉलीवुड में एंट्री मारी थी, तब उनका नाम महेंद्र सिंह धोनी के साथ जुड़ा था। कहा जाता था कि धोनी, दीपिका से शादी करना चाहते हैं। हालांकि ऐसा कुछ हुआ नहीं , दीपिका हमेशा से कहती आई हैं कि धोनी मेरे फेवरेट हैं, लेकिन उनकी छोटी बहन अनीशा पादुकोण का मानना है कि धोनी को अब टी-20 से रिटायर हो जाना चाहिए। दीपिका और अनीशा हाल ही में नेहा धूपिया के चैट शो BFFs With Vogue में आई थीं। अनीशा खुद एक खिलाड़ी हैं. वो गोल्फ खेलती हैं।  जब उनसे पूछा गया कि कौन से प्लेयर को अब रिटायर हो जाना चाहिए , इस पर उन्होंने कहा कि धोनी को अब टी-20 से रिटायर हो जाना चाहिए। दीपिका ने इसके बाद तुरंत कहा कि अनीशा ये भारी मन से कह रही हैं। मैं धोनी की फैन हूं, दीपिका हमेशा से धोनी की तारीफ करती रहती हैं। जब धोनी ने टेस्ट से संन्यास लिया था तब दीपिका ने अपनी निराशा भी जाहिर की थी, इसी चैट शो में जब नेहा धूपिया ने दीपिका से पूछा कि उनकी वेडिंग गेस्ट की लिस्ट में क्या कटरीना कैफ का नाम शामिल होगा? तो दीपिका ने सपाट से कहा नहीं, दीपिका के इस जवाब से ये साफ जाहिर है कि अभी भी ये कैट फाइट जारी है। रणबीर कपूर की एक्स रहीं दीपिका और कटरीना के बीच अनबन इस कदर बढ़ गई थी कि दीपिका ने रणबीर को कटरीना से शादी नहीं करने तक की सलाह दे डाली थी।
टॅग्स :दीपिका पादुकोण
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear Ender 2025: बॉलीवुड में ये बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी, जिसने सबसे ज्यादा बटोरी सुर्खियां; जानें यहां

बॉलीवुड चुस्कीदुआ की पहली तस्वीर, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दिवाली अवसर पर साझा कीं, देखिए

बॉलीवुड चुस्की'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, मेकर्स ने बताया...

बॉलीवुड चुस्कीदीपिका पादुकोण ने बेटी दुआ के पहले जन्मदिन की दिखाई एक झलक, बताया कैसे मनाया बर्थडे

बॉलीवुड चुस्कीदीपिका पादुकोण ने रचा इतिहास, हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम 2026 की लिस्ट में हुई शामिल; ऐसा करने वाली बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस बनीं

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?