googleNewsNext

Bollywood Choreographer Saroj Khan Death News: मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का Cardiac Arrest से निधन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 3, 2020 08:17 AM2020-07-03T08:17:29+5:302020-07-03T08:17:29+5:30

माधुरी दीक्षित और श्रीदेवी सहित बॉलीवुड के कई कलाकारों को डांस सिखाने वाली मशहूर कोरियोग्राफर सरोज का निधन हो गया। 72 साल की सरोज खान पिछले कुछ समय से बीमार थीं और अस्पताल में भर्ती थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शुक्रवार को रात 1 बजकर 52 मिनट पर कार्डिएक अरेस्ट के चलते उनका निधन हुआ। बता दें कि सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद सरोज खान को 17 जून को मुंबई के बांद्रा में स्थित गुरु नानक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

टॅग्स :सरोज खानबॉलीवुड गॉसिपSaroj Khanbollywood news