लाइव न्यूज़ :

Narendra Chanchal Death News: जानें मानें भजन सम्राट नरेंद्र चंचल का 80 साल की उम्र में निधन

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: January 22, 2021 16:07 IST

Open in App
 भजन सम्राट नरेंद्र चंचल का 80 साल की उम्र में निधन हो गया है. नरेंद्र पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे. पिछले तीन दिनों से उनका इलाज दिल्ली के अपोलो अस्पताल में में चल रहा था. उन्होंने आज दोपहर करीब 12.15 बजे अंतिम सांस ली. चलो बुलावा आया है  जैसे भजनों से लोगों के दिलों में नरेन्द्र चंचल राज किया करते थे.   उन्होंने कई प्रसिद्ध भजनों के साथ हिंदी फिल्मों में भी गाने गाए हैं.नरेंद्र चंचल (Narendra Chanchal) के निधन की खबर सामने आने के बाद बॉलीवुड और उनके फैंस शोक में हैं. नरेंद्र चंचल वह नाम, जिन्होंने माता के जगराते को अलग दिशा दी.  नरेंद्र चंचल का जन्म 16 अक्टूबर 1940 को अमृतसर में एक धार्मिक पंजाबी परिवार में हुआ था। वह एक धार्मिक माहौल में पले-बड़े हुए हैं, जिसकी वजह से उनको भजन कीर्तिन गाना शुरू से ही पसंद था। नरेंद्र चंचल ने बचपन से ही अपनी मां से मातारानी के भजन सुनते थे. मां के भजनों को सुनकर उनमें भी भजन गाने की रुचि जागी. पहले उन्होंने मां से सीखा और फिर चंचल ने प्रेम त्रिखा से संगीत सीखा और इसके बाद वह भजन गाने लगे थे. उन्होंने न सिर्फ शास्त्रीय संगीत बल्कि लोक संगीत से भी लोगों की दिल जीता है. बॉलीवुड में उनका सफर राज कपूर के साथ शुरू हुआ साल 1973 में उन्होंने बॉबी फिल्म में गाना गाया. इस फिल्म में उन्होंने बेशक मंदिर मस्जिद तोड़ो गाना गाया था जिसे काफी पसंद किया गया था.  इसके बाद उन्होंने फिल्म बेनाम में मैं बेनाम हो गया गाना भी गाया था. इस गाने के बाद से नरेंद्र चंचल का नाम बॉलीवड में छा गया. फिर उन्होंने मोहम्मद रफी के साथ 1980 में तूने मुझे बुलाया शेरा वालिए, 1983 में आशा भोसले के साथ चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है और दो घूंट पिला के साकिया, हु जैसे गीत नरेंद्र चंचल ने गाए. हाल ही में नरेंद्र चंचल ने कोरोना को लेकर एक गाना गाया था, जो काफी वायरल हुआ था. माता वैष्णो देवी को लेकर उनकी खास आस्था थी. Narendra Chanchal  लगातार माता वैष्णो देवी के दरबार में आयोजित होने वाली वार्षिक जागरण में हाजिरी लगाते थे, लेकिन इस बार कोरोना की वह से ये संभव नहीं हो पाया.
टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!