लाइव न्यूज़ :

Rekha की फिल्म Khubsoorat में काम कर चुके Bollywoood Actor Ranjit Chowdhry का हुआ निधन

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: April 16, 2020 12:42 IST

Open in App
कोरोना वायरस और लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड के एक फेमस एक्टर का निधन हो गया है। रेखा की फेमस फिल्म खूबसूरत फिल्म में नजर आने वाले रंजीत चौधरी ने 65 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया. रंजीत ने करीब 40 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था।रंजीत को खट्टा मीठी जैसी नायाब फिल्मों के लिए जाना जाता है।बॉलीवुड में एक्टर, डायरेक्टर और राइटर के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले रंजीत हॉलीवुड का भी जाना-पहचाना नाम हैं। रंजीत ने कई बॉलीवुड फिल्मों और हिंदी टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। ऋषिकेष मुखर्जी के निर्देशन में बनी राकेश रोशन की फिल्म खूबसूरत में रंजीत ने रेखा के साथ काम किया था. . खूबसूरत में रंजीत ने राकेश रोशन के छोटे भाई जगन रोल का प्ले किया था, जिसमें उनकी काफी तारीफ की गई थी।1979 में आई बासु चटर्जी की फिल्म 'खट्टा मीठा' के साथ रंजीत ने डेब्यू किया था। रंजीत फिल्मों के अलावा थियेटर में भी काफी एक्टिव थे। खट्टा मीठा के बाद वह बासु चटर्जी की ही 'बातों-बातों में' और 'खूबसूरत' में भी नजर आए थे। इन सभी फिल्मों में रंजीत हल्के कॉमिक रोल में दिखाई दिए थे.
टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपरेखा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम