लाइव न्यूज़ :

जून की गर्मी से हो चुके हैं तंग तो देश की इन 5 टूरिस्ट प्लेस की कर सकते हैं सैर

By मेघना वर्मा | Updated: June 5, 2018 12:31 IST

रोड ट्रिप हो या दोस्तों के साथ मस्ती का प्लान कश्मीर के लद्दाक को बेस्ट डेस्टिनेशन कहा जाता है।

Open in App

जून आते ही शहर का तापमान सिर चढ़ने लगता है। ना घर पर चैन मिलता है ना घर के बाहर। दिनभर चिलचिलाती धूप में काम करने के बाद घर पर भी गर्मी से सुकून नहीं मिल पाता। ऐसे में आप चाहें तो कम बजट में देश के कुछ सुन्दर और ठंड हिल स्टेशनों पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। सिर्फ यही नहीं अगर आप घूमने के शौकीन हैं तो भी जून महीना आपके ट्रिप के लिए खास होता है। इसलिए नहीं कि इस महीनें में सबकी छुट्टियां होती हैं बल्कि इसलिए भी क्योंकि जून में बहुत सारी एयरलाइंस और भारतीय रेलवे आपको छूट देता है। तो बस इस जून कम बजट में आप देश के कुछ खास हिल स्टेशनों में जाकर स्कूबा डाइविंग, हिल ट्रैकिंग आदि का मजा ले सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ हिल स्टेशनों के बारें में बताने जा रहे हैं जहां जाकर आप कहर बरपाती गर्मी से छुटकारा पा सकते हैं। 

1. ऊंटी

राज फिल्म की बिपाशा की तरह अगर आप भी अपने मांइड को फ्रेश करना चाहते हैं और शहर में पड़ने वाली गर्मी से खुद को बचाना चाहते हैं तो आप नीलगिरी हिल्स के बीच बसे ऊंटी हिल स्टेशन का प्लान बना सकते हैं। इसे दक्षिण भारत के बेस्ट हिल स्टेशन से भी जाना जाता है। नवविवाहित जोड़ों के लिए भी इसे सबसे बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन के नाम से भी जाना जाता है। यहां का खुशनुमा मौसम और खूबसूरत वादियां आपको दिल खोलकर स्वागत करती हैं। ऊंटी में आप बॉटनिकल गार्डन, रोज गार्डन, द टी फैक्ट्री, एको रॉक, डॉलफिन्स नोज़, सिम्स पार्क, अन्नामलाई मंदिर, हिडन वैली, वैक्स म्यूज़ियम जैसी जगहों पर घूम सकते हैं। आपकी यात्रा को सुखद और आरामदायक बनाने के लिए यहां कई होटल्स और रिसॉर्ट्स भी मौजूद हैं।

ये भी पढ़े- अब मात्र 1299 में लीजिए हवाई सफर का मजा, शुरू हो चुकी है मॉनसून सेल

2. लक्षद्वीप

गर्मी से दूर जाना हो तो लोग अक्सर गोवा का ट्रिप प्लान कर लेते हैं। इसके चलते वो देश के अन्य सभी तटों को अनदेखा कर देते हैं। इन्हीं में से एक है अरेबियन सागर में स्थित लक्षद्वीप। भारतीय तट से 400 किलोमीटर पर मौजूद इस डेस्टिनेशन को ऑफ द बीटेन पाथ डेस्टिनेशन भी कहा जाता है। वैसे तो यहां कुल 36 आइलैंड हैं लेकिन सिर्फ 3 ही पर्यटकों के लिए खोले गए हैं। यहां आने के लिए आपको परमिशन की जरूरत होती है जिसे आप कोच्चि से ले सकते हैं। लक्षद्वीप, स्कूबा डाइविंग और स्नॉर्कलिंग के लिए भारत की बेस्ट जगहों में से एक है। इसके अलावा यहां आप कई तरह के वॉटर स्पोर्टस का मजा भी ले सकते हैं।

3. लद्दाक

रोड ट्रिप हो या दोस्तों के साथ मस्ती का प्लान कश्मीर के लद्दाक को बेस्ट डेस्टिनेशन कहा जाता है। सिर्फ गर्मी से बचने के लिए ही नहीं बल्कि अपने सफर को रोमांचित और यादगार बनाने के लिए भी आप यहां का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। बहुत से लोग अक्सर लेह और लद्दाक में कन्फयूज होते हैं। हम आपको बता दें ये दो अलग-अलग जगहें हैं और अगर आप लेह की भीड़ से दूर जाना चाहते हैं तो आप लद्दाक का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। कमाल के रॉक फॉर्मेशन, प्राचीन बौद्ध संस्कृति और दुनिया के कुछ सबसे ऊंचे मोटोरेबल पासेस लद्दाख के मुख्य आकर्षण हैं। यहां आप पोंगोंग लेक, मोरी लेक, नूबरा वैली और कारगिल के साथ बहुत सी जगहें घूम सकते हैं।

ये भी पढ़े- टूट पड़ो! आधी कीमत पर करें भारत की इस आलीशान ट्रेन में सफर, इतने पैसों में 7 दिन घूमें

4. गंगटोक

जून के महीने में गंगटोक का मौसम बहुत सुहावना होता है। प्रकृति को समझने के लिए ये जगह बेहद अच्छी है। इसके अलावा कंचनजंगा से आप पूरे क्षेत्र के बेहतरीन नज़ारे देख सकते हैं। पहाड़ों में छुट्टियां बिताने के अलावा आप रूमटेक मॉनेसटरी जैसी जगहों पर घूम सकते हैं। इसके साथ-साथ आप यहां ट्रैकिंग का मज़ा भी ले सकते हैं।

5. मांउट आबू

वैसे तो गर्मियों में राजस्थान की ट्रिप पर जाना कई लोग अवॉयड करते हैं लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि राजस्थान का एक मात्र हिल स्टेशन मांउट आबू आपको गर्मी में भी ठंड का एहसास दिला सकता है। अपने प्राकृतिक वादियों के लिए जाना जाने वाला ये हिल स्टेशन भी हनीमून कपल के लिए बेस्ट प्लेस माना जाता है। यहां आप अपनी पूरी फैमली के साथ भी घूमने आ सकते है। 1220 मीटर की ऊंचाई पर बसे इस हिल स्टेशन में आप नक्की झील, टोड रॉक और वाइलड लाइफ सेंचुरी घूम सकते हैं।  

टॅग्स :ट्रिप आइडियाजराजस्थानजम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते