टूट पड़ो! आधी कीमत पर करें भारत की इस आलीशान ट्रेन में सफर, इतने पैसों में 7 दिन घूमें

By उस्मान | Published: June 4, 2018 05:02 PM2018-06-04T17:02:17+5:302018-06-04T17:02:17+5:30

इस ट्रेन का शानदार इंटीरियर, स्वादिष्ट भोजन और इसकी बेहतरीन साइट्स आपके सफर को यादगार बना देगी।

Experience India’s only super-luxury train Deccan Odyssey at half price | टूट पड़ो! आधी कीमत पर करें भारत की इस आलीशान ट्रेन में सफर, इतने पैसों में 7 दिन घूमें

टूट पड़ो! आधी कीमत पर करें भारत की इस आलीशान ट्रेन में सफर, इतने पैसों में 7 दिन घूमें

अगर आप दुनिया की सबसे शानदार ट्रेनों में से एक में सफर करना चाहते हैं, तो आपका यह सपना पूरा हो सकता है। इन दिनों डेक्कन ओडिसी 50 फीसदी ऑफर दे रही है जिसके तहत आप पैलेस ऑन व्हील्स की तर्ज पर बनाई गई इस ट्रेन का सुकून भरा सफर कर सकते हैं।   

डेक्कन ओडिसी क्या है?

डेक्कन ओडिसी साउथ इंडिया की एकमात्र सुपर लक्जरी ट्रेन है और दुनिया की सबसे महंगी रेल सवारी में से एक है। सुख-सुविधाओं के मामले में इस ट्रेन का देश में वही स्थान है जो कि साउथ अफ्रीका में ब्लू ट्रेन और यूरोप में ओरिएंट एक्सप्रेस का है। इस ट्रेन का शानदार इंटीरियर, स्वादिष्ट भोजन और इसकी बेहतरीन साइट्स आपके सफर को यादगार बना देगी।

डेक्कन ओडिसी ट्रेन की खासियत

ये ट्रेन महाराष्ट्र में पर्यटन के लिहाज से महत्त्वपूर्ण सभी क्षेत्र कवर करती है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से चलकर ये ट्रेन रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, गोवा, बेलगाम, कोल्हापुर, पुणे, नासिक, औरंगाबाद, अजंता-एलोरा और फिर वापस मुंबई लौटती है। डेक्कन ओडिसी दरअसल एक सुपर डीलक्स लग्जरी ट्रेन है जिसे महाराष्ट्र टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड भारत सरकार के रेल मंत्रालय के साथ मिलकर चलाता है।

डेक्कन ओडिसी ट्रेन का किराया

वैसे तो दो लोगों के लिए इसका किराया 5,83,406 रुपये है लेकिन 50 फीसदी ऑफर के बाद इसका किराया दो लोगों के लिए 2,91,659 पड़ेगा।  

क्या खास है इस पैकेज में

इस पैकेज में 7 नाइट्स/8 डेज शामिल हैं और यह यात्रा मुंबई से शुरू होगी। इस दौरान महाराष्ट्र की आकर्षक पर्यटन स्थलों के साथ-साथ गोवा के बीच और चर्च के सैर कराई जाएगी। यह ट्रेन रत्नागिरी-गोवा रेल मार्ग पर चलती है, जिसे दुनिया के सबसे खूबसूरत मार्गों में से एक माना जाता है। 

इस साल इन दिनों ले सकेंगे इस ट्रेन के सफर का आनंद

इस साल अगर आप इस ट्रेन में सफर का आनंद लेना चाहते हैं, तो आप पहले ही बुकिंग करा लें। यह ट्रेन इस साल  29 सितंबर, 3 नवंबर, 24 नवंबर और 22 दिसंबर को चलेगी। 

(फोटो- सोशल मीडिया) 

Web Title: Experience India’s only super-luxury train Deccan Odyssey at half price

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे