लाइव न्यूज़ :

मुंबई वालों के लिए स्पेशल, ऑफिस ट्रिप के लिए ये जगहें हैं बेस्ट

By मेघना वर्मा | Updated: April 27, 2018 17:26 IST

पुणे को महाराष्ट्र की सांस्‍कृतिक राजधानी और 'क्‍वीन ऑफ द दक्कन' के नाम से भी जाना जाता है। पुणे में शनिवारवाड़ा महल है जो पेशवा का निवास स्थान था।

Open in App

गर्मियों का समय चल रहा है ऐसे में लोग अपने परिवार वालों और दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना रहे होंगे। कुछ लोग ऐसे भी होंगे जो ऑफिस वालों के साथ घूमने का मन बना चुका होंगे। ऐसे में सबसे मुश्किल होता है ट्रेवल डेस्टिनेशन में ढूंढने की। अगर आपका ऑफिस भी मुंबई के आस-पास है तो आज हम आपको ऐसे ही कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप अपने ऑफिस वालों के साथ घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। 

यहां कर सकते हैं घूमने की प्लानिंग

1. अमरावती

हमारे देश में बहुत कम स्थान ऐसे है जो पौराणिक और ऐतिहासिक दोनों ही दृष्टियों से महत्वपूर्ण है। एक ऐसा ही स्थल है - अमरावती। अमरावती महाराष्ट्र के उत्तर पूर्व दिशा में स्थित है। इसे देवताओं के राजा इन्द्र का शहर माना जाता है। अनेक ऐतिहासिक मंदिर और अभ्यारण्य इसके खास पर्यटन स्थल हैं। यहां का देवी अंबा, भगवान श्रीकृष्ण और वेंकटेश्वर मंदिर पूरे महाराष्ट्र में प्रसिद्ध हैं। अमरावती की बीर और शक्कर झील काफी चर्चित हैं। अमरावती जिले के चीकलधारा और धरनी तहसील में स्थित टाईगर रिजर्व 1597 वर्ग किमी क्षेत्र में फैला है।

2. नासिक

नासिक को नासहिक के नाम से भी जाना जाता है। नासिक महाराष्ट्र राज्य के उत्तर-पश्चिम में स्थित है। यह शहर प्रमुख रूप से हिन्दू तीर्थयात्रियों का प्रमुख केन्द्र है। नासिक में लगने वाला कुंभ मेला शहर के आकर्षण का सबसे बड़ा केन्द्र है। यहां 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक त्र्यंबकेश्वर मंदिर भी है।

3. पुणे

पुणे को महाराष्ट्र की सांस्‍कृतिक राजधानी और 'क्‍वीन ऑफ द दक्कन' के नाम से भी जाना जाता है। पुणे में शनिवारवाड़ा महल है जो पेशवा का निवास स्थान था। इस महल की नींव बाजीराव प्रथम ने 1730 ई। में रखी थी। यहां आगाखान महल भी है। इसका निर्माण 1892 में इमाम सुल्तान मोहम्मद शाह आगाखान तृतीय ने करवाया था। 1969 में आगाखान चतुर्थ ने यह भारत सरकार को सौंप दिया।

4. रत्‍नागिरी

समुद्र से घिरा बाल गंगाधर तिलक का यह जन्‍मस्‍थान भारत के महाराष्‍ट्र राज्‍य के दक्षिण-पश्चिम भाग में अरब सागर के तट पर स्थित है। यह कोंकण क्षेत्र का ही एक भाग है। यहां बहुत लंबा समुद्र तट है। यहां कई बंदरगाह भी हैं। रत्‍नागिरी में दो विशाल बौद्ध मठ थे मठ के अतिरिक्‍त यहां से छह मंदिर, हजारों छोटे स्‍तूप, 1386 मुहरें, असंख्‍य मूर्तियां आदि के अवशेष मिले हैं, थीवा महल, रत्‍नागिरी किला भी आकर्षण का केंद्र हैं।

5. लोनावाला

यह एक हिल स्‍टेशन है। इसे सहयाद्रि पहाडियों के मणि के नाम से भी जाना जाता है। इसे स्‍वास्‍थ्‍यवर्धक पर्यटक स्‍थल मानते हैं। ये समुद्र तल से 625 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसे मुंबई और पूना का प्रवेश द्वार भी माना जाता है।

वुड पार्क लोनावाला के मुख्‍य बाजार के ठीक पीछे स्थित है। यह एक जैविक उद्यान है। इस पार्क के विपरीत दिशा में एक पुराना ईसाई कब्रिस्‍तान है। इसकी बहुत सी कब्रें 100 साल पुरानी हैं

टॅग्स :ट्रिप आइडियाजमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते