लाइव न्यूज़ :

'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए 4 मार्च से स्पेशल ट्रेन चलाएगा रेलवे, जानें पैकेज और बुकिंग की जानकारी

By आदित्य द्विवेदी | Updated: February 23, 2019 14:40 IST

भारतीय रेलवे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के लिए 4 मार्च को एक स्पेशल ट्रेन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। पैकेज में शामिल होंगे ये दर्शनीय स्थल भी...

Open in App
ठळक मुद्देइस टूरिस्ट ट्रेन को 'भारत दर्शन पर्यटन स्कीम' के तहत संचालित किया जाएगा।रेलवे ने यह कदम स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के उद्घाटन के पांच महीने बाद उठाया है।

नई दिल्ली, 23 फरवरीः भारतीय रेलवे गुजरात के स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के लिए एक विशेष ट्रेन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी रवानगी चार मार्च को की जाएगी। रेलवे ने यह कदम स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के उद्घाटन के पांच महीने बाद उठाया है।

इस टूरिस्ट ट्रेन को 'भारत दर्शन पर्यटन स्कीम' के तहत संचालित किया जाएगा। सात रात और आठ दिन का यह पैकेज चंडीगढ़ से शुरू होगा और पर्यटकों को उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, इंदौर के ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, शिरडी के साईं दर्शन, नासिक के त्रयंबकेश्वर और औरंगाबाद के ग्रिश्नेवर ज्योतिर्लिंग के दर्शन भी करवाएगा।  यह पैकेसज का किराया 7560 रुपये प्रति व्यक्ति है। इस टूर पैकेज में चढ़ने और उतरने के लिए कई स्टॉपेज होंगे जिसमें चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, दिल्ली कैंट, रेवाड़ी, अलवर और जयपुर।

एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि इस टूर पैकेज को भारत के लौहपुरुष को श्रद्धांजलि के तौर पर तैयार किया गया है। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को सरदार पटेल की याद में गुजरात के नर्मदा डैम में बनवाया गया है। यह दुनिया का सबसे ऊंचा स्टैच्यू है। यहां जाने वाली विशेष ट्रेन वडोदरा तक जाएगी और वहां से बस के जरिए स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक पहुंचाया जाएगा।

इस पैकेज में ट्रेन के स्लीपर क्लास की यात्रा, रात्रि विश्राम के लिए हॉल/डोरमेटरी व्यस्था, सुबह का नाश्ता, सड़क यात्रा, शुद्ध शाकाहारी भोजन, दर्शनीय स्थलों की यात्रा और सुरक्षा शामिल है। इस पैकेज को रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट (www.irctctourism.com) या आईआरसीटीसी के मोबाइल ऐप से बुक किया जा सकता है।

समाचार एजेंसी एएनआई से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :स्टैचू ऑफ यूनिटीट्रेवलभारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारतपीले-पीले सरसों के फूल और पर्यटकों की भीड़, कश्मीर के गांवों में सरसों की खेती से आकर्षित हो रहे लोग

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते