फिल्मों और टीवी सिरियल्स में आपने भी समुद्र की लहरों पर शानदार क्रूज को चलते देखा होगा। इसे देखकर कई बार आपको इसपर बैठने का भी मन किया होगा। आपके इसी सपने को सच करने के लिए 1 अक्टूबर से भारत की पहली क्रूज लाइन सर्विस शुरू होने जा रही है। मुंबई से गोवा के लिए शुरू हो रही इस क्रूज सर्विस से आप इन दोनों शहरों के बीच रॉयल तरीके से क्रूज का मजा ले सकते हैं। खास बात ये है कि इस क्रूज सर्विस का मजा लेने के लिए आपको ज्यादा पैसे नहीं खर्च करने पड़ेगें। आज हम आपको देश के पहले क्रूज सर्विस की खासियत बताने जा रहे हैं। आप भी जानिए क्या है इसकी विशेषता।
नितिन गडकरी ने किया खुलासा
मुंबई से गोवा के बीच चलने वाली इस लक्जरी क्रूज सेवा की शुरूआत 1 अक्टूबर से की जाएगी। केंद्रीय पोत-परिवह मंत्री नितिन गडकरी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया की पहली क्रूज सेवा मुंबई से गोवा के बीच अक्टूबर से शुरू होगी इसका ट्रायल अगस्त में ही शुरू हो चुका था।
क्रूज में होगी 6 कैटेगिरी
क्रूज को चलाने वाली कंपनी ईगल के अनुसार क्रूज में यात्रियों के लिए टिकट की 6 कैटेगरी रखी जा सकती है। इन सभी कैटेगरी में न्यूनतम किराया होगा 7500 रूपये। इसमें आपको भोजन, रिफ्रेशमेंट और ब्रेकफास्ट शामिल होगा। रॉयल सुविधा वाली इस क्रूज में एक साथ 400 लोग सफर कर सकते हैं।
साफ मौसम में चलेगी क्रूज
बताया ये भी जा रहा है क्रूज को सिर्फ साफ मौसम में ही चलाया जाता है। इसके मुताबिक अक्टूबर से मई के बीच का महीना बिल्कुल सही रहेगा। समय की बात करें तो क्रूज की टाइमिंग रोज शाम 5 बजे से होगी जो अगली सुबह 9 बजे आपको गोवा पहुंचा देगी।
इन सुविधाओं से होगी लैस
क्रूज वैसे तो अपने आप में ही रॉयल है मगर इस क्रूज में 8 रेस्टोरेंट और 24 घंटे खुली रहने वाली कॉफी शॉप भी होगी। इसके अलावा मेहमानों की पसंदीदा हर डिश आपको यहां खाने को मिलेगी। स्विमिंग पूल, आधुनिक लॉन्ज, और भी बहुत सा चीजें इस क्रूज में दी जाएगी।
अन्य क्रूज सर्विस से भी कर सकते हैं सफर
ऐसा नहीं है कि मुंबई से गोवा की ये क्रूज सर्विस एक मात्र ऐसी सर्विस है। भले ही यह भारत की पहली क्रूज सर्विस है मगर इससे पहले कई अंतर्राष्ट्रीय क्रूज कंपनियां इस तरह की सुविधो का भारत में शुरू कर चुकी है। इसके तहत आप चाहें तो मुंबई से क्रूज यात्रा कर सकते हैं। इसके लिए आप ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।