लाइव न्यूज़ :

IRCTC Vaishno Devi package: सिर्फ 4000 में 4 दिनों तक करें मां वैष्णो देवी के दर्शन, जानें पूरी डिटेल

By उस्मान | Updated: July 10, 2019 12:06 IST

IRCTC Vaishno Devi package: अगर आप वैष्णो देवी मंदिर घूमने की योजना बना रहे हैं, तो इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) बहुत कम खर्चे में दर्शन करा सकता है।

Open in App

त्रिकूट पर्वत स्थित वैष्णो माता का मंदिर भारत के सबसे लोकप्रिय तीर्थस्थलों में से एक है। इसे 33 करोड़ देवताओं का निवास माना जाता है। अगर आप वैष्णो देवी मंदिर घूमने की योजना बना रहे हैं, तो इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) बहुत कम खर्चे में दर्शन करा सकता है। इसके लिए आईआरसीटीसी एक खास पैकेज लेकर आया है, जो आप इसकी ई-टिकटिंग वेबसाइट, www.irctc.co.in पर देख सकते हैं।

IRCTC के वैष्णो देवी पैकेज में 3 रात और 4 दिन शामिल हैं जिसके लिए आपको मात्र 4,150 रुपये देने होंगे। इस पैकेज में ट्रेन रिजर्वेशन (अजमेर-जम्मू तवी-अजमेर 3एसी क्लास (डीलक्स पैकेज) और एसएल क्लास (स्टैंडर्ड पैकेज), जम्मू रेलवे स्टेशन से कटरा और वापस होटल के लिए कार या बस शामिल है। इसके अलावा रहने के लिए एसी कमरे नाश्ता भी शामिल है। आप इस पैकेज को आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर बुक कर सकते हैं। 

टूर पैकेज की कीमत में यह चीजें शामिल नहीं है1. किसी भी व्यक्तिगत खर्च / अतिरिक्त टेलीफोन, लांड्री, पेय, कुली मजदूरी आदि।2. उपर्युक्त सूची में उल्लिखित कोई भी सेवाएं अतिरिक्त नहीं होंगी।3. वीडियो कैमरा ले जाने पर प्रवेश शुल्क।4. ओनबोर्ड खानपान सेवाएं।5. प्रवेश शुल्क।6. टूर गाइड की सेवाएं।

आईआरसीटीसी माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए तीन दिन का टूर पैकेज भी दे रहा हो जिसके कीमत 3,365 रुपये है. बशर्ते यह पैकेज न्यूनतम दो व्यक्तियों के लिए बुक किया गया हो। माता वैष्णो देवी यात्रा के इस पैकेज में 3 टीयर एसी में ट्रेन यात्रा, कटरा में नाश्ता और सुविधा बदलना, कटरा रेलवे स्टेशन के स्लिप काउंटर पर नाश्ता, लॉकर सुविधा, यात्रा पर्ची सहायता, स्थानान्तरण और बाणगंगा और स्थान से शामिल हैं। 

टॅग्स :वैष्णो देवी मंदिरआईआरसीटीसीभारतीय रेलट्रिप आइडियाज
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIndian Railways: जल्दी करें! मुंबई-काठगोदाम और बांद्रा-गोरखपुर के लिए विशेष ट्रेनें शुरू, जानें बुकिंग प्रोसेस

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

भारतTrain Cancelled: जून में रेल यात्रा करना होगा मुश्किल, 77 ट्रेनें रद्द होने से बढ़ीं यात्रियों की मुश्किलें

भारतSummer Special Trains 2026: छुट्टियों में घर जाने की टेंशन खत्म, बिहार के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा, शुरू की 3 नई स्पेशल ट्रेनें, यहाँ चेक करें पूरी लिस्ट

भारतयात्रीगण ध्यान दें, जून में बिलासपुर रुट की 76 ट्रेनें रद्द?, रद्द की गई ट्रेन की पूरी लिस्ट एक साथ देखिए?

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते