लाइव न्यूज़ :

IRCTC Summer Special Trains: गर्मियों में इन रूट्स पर चलेंगी स्पेशल ट्रेन, जानें किराया, टाइम, स्टेशन, टाइम-टेबल, टिकट बुकिंग

By उस्मान | Updated: May 13, 2019 12:50 IST

IRCTC Summer Special Trains: उत्तर रेलवे ने अपनी पांच स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है जिसमें एक्सप्रेस, एसी एक्सप्रेस और गरीब रथ एक्सप्रेस सीरीज की ट्रेन शामिल हैं। 

Open in App

भारतीय रेलवे (Indian Railway) के उत्तरी रेलवे डिवीजन ने गर्मियों में यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए विशेष रेलगाड़ियां (IRCTC Summer Special Trains:) चलाने का फैसला किया है। उत्तर रेलवे ने अपनी पांच स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है जिसमें एक्सप्रेस, एसी एक्सप्रेस और गरीब रथ एक्सप्रेस सीरीज की ट्रेन शामिल हैं। 

इन स्पेशल ट्रेनों के टिकट भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) की वेबसाइट या रेलवे आरक्षण केंद्रों से बुक किए जा सकते हैं। इंडियन रेलवे की अधिसूचना के अनुसार, स्पेशल ट्रेनें चंडीगढ़-गोरखपुर, नई दिल्ली-बरौनी, जम्मू तवी-उदयपुर और आनंद विहार-छपरा रूट्स पर चलेंगी। 

IRCTC स्पेशल ट्रेनों का रूट, टाइमिंग, ट्रेन शेड्यूल और ट्रेन नंबर

1) चंडीगढ़-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन (Chandigarh-Gorakhpur Special Train)

ट्रेन (संख्या 04924) चंडीगढ़ से प्रत्येक गुरुवार को रात 11:15 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 5:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन गोरखपुर से प्रत्येक शुक्रवार रात 10:10 बजे चलेगी और अगले दिन दोपहर 2:25 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। इस बीच यह ट्रेन न अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा और बस्ती स्टेशनों पर रुकेगी।

2) नई दिल्ली-बरौनी-नई दिल्ली एसी स्पेशल ट्रेन (New Delhi-Barauni-New Delhi AC Special Train)

ट्रेन (संख्या 04404) प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से शाम 7:25 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 7:45 बजे बरौनी जंक्शन पहुंचेगी। यह ट्रेन बरौनी से प्रत्येक बुधवार और शनिवार को रात 9:35 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 10:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इस बीच ये ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर, सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुज़फ़्फ़रपुर और समस्तीपुर स्टेशनों पर रुकेगी।

3) दिल्ली-बरौनी-दिल्ली एसी स्पेशल ट्रेन (Delhi-Barauni-Delhi AC Special Train)

ये ट्रेन हर सोमवार और गुरुवार को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से सुबह 11:15 बजे रवाना होती है, और अगले दिन सुबह 9:30 बजे बरौनी, बिहार पहुंचेगी। यह ट्रेन बरौनी से प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 12:40 बजे दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर, सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुज़फ़्फ़रपुर और समस्तीपुर स्टेशनों पर रुकेगी है।

4) जम्मू तवी-उदयपुर गरीब रथ एक्सप्रेस वीकली स्पेशल ट्रेन (Jammu Tawi-Udaipur Garib Rath Express Weekly Special train)

ट्रेन (संख्या 04972) हर गुरुवार को जम्मू तवी स्टेशन से सुबह 9:30 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 9:20 बजे उदयपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन उदयपुर से प्रत्येक शुक्रवार दोपहर 1:50 बजे रवाना होती है और अगले दिन दोपहर 3:20 बजे जम्मू तवी पहुंचती है। ट्रेन पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, धूरी, जाखल, हिसार, भिवानी, रेवाड़ी, खैरथल, अलवर, बांदीकुई, दौसा, गांधीनगर जयपुर, जयपुर, किशनगढ़, मदार, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाड़ा, चंदेरिया, बिछीवाड़ा, मावली और राणाप्रतापनगर स्टेशन पर रुकती है।

5) आनंद विहार-छपरा स्पेशल ट्रेन (Anand Vihar-Chhapra Special Train)

ट्रेन (संख्या 04036) प्रत्येक मंगलवार को दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल रेलवे स्टेशन से रात 10:50 बजे रवाना होती है और अगले दिन शाम 7:30 बजे छपरा पहुँचती है। यह ट्रेन छपरा से प्रत्येक बुधवार को 11:30 बजे प्रस्थान करती है और अगले दिन रात 8:30 बजे आनंद विहार पहुंचती है। यह मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर कैंट, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर और सीवान स्टेशनों पर रुकती है।

टॅग्स :भारतीय रेलआईआरसीटीसीट्रिप आइडियाज
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते