लाइव न्यूज़ :

'राम' की गूंज के बीच होगा ताज महोत्सव का आगाज, जानें महोत्सव की खास बातें 

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 18, 2018 14:54 IST

इस कार्यक्रम के उद्घाटन के लिए आयोजन समिति ने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया है।

Open in App

जब कभी आगरा का नाम लिया जाता है तो सबसे पहले जेहन में ताजमहल के साथ कई ऐतिहासिक धरोहरों का चित्रण होने लगता है। इस साल भी आगरा में ताज महोत्सव का आयोजन 18 फरवरी से शुरू हो रहा है। इस साल 'ताज महोत्सव' धरोहर थीम पर आधारित है। यह महोत्सव ताजमहल के पूर्वी गेट के नजदीक शिल्पाग्राम में आयोजित किया जाता है। यह महोत्सव 18 से 27 फरवरी तक चलेगा। जहां देश के कोने-कोने की संस्कृति की झलकियां देखने को मिलेगा। इस कार्यक्रम के उद्घाटन के लिए आयोजन समिति ने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया है। इस दौरान आप आगरा जा रहे हैं तो आप इस महोत्सव में जा सकते हैं। 

27 साल पहले शुरू हुआ महोत्सव

इस सांस्कृतिक की शुरुआत 1992 में हुई थी। इस साल (2018) में महोत्सव के 27 साल पूरे हो रहे हैं। यह महोत्सव भारत सरकार के पर्यटन विभाग के अंतर्गत आयोजित किया जाता है। हर साल इस महोत्सव में आगरा आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों की एक बड़ी संख्या शामिल होती है। इस शिल्प मेला का उद्देश्य कारीगरों को प्रोत्साहन प्रदान करना है।  

'राम' नाम की गूंज से होगा महोत्सव का आगाज

10 दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव का आगाज आज यानी 18 फरवरी की शाम में हो रहा है। इस महोत्सव के उद्घाटन पर श्रीराम भारतीय कला केंद्र द्वारा भगवान राम पर आधारित नृत्य नाटिका के मंचन से शुरू होगा। हर दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जाएगी जिसमें बालीवुड कलाकारों से लेकर लोक कलाओं की प्रदर्शनीय शामिल है।

19 फरवरी को गायिका मालिनी अवस्थी का कार्यक्रम होगा तो वहीं 20 फरवरी को बॉलीवुड नाइट का आयोजन किया जाएगा।  27 फरवरी को बॉलीवुड सिंगर पलक मुच्छल की लाइव शो का आयोजन किया जाएगा।  इसके अलावा प्रत्यके दिन अलग-अलग राज्यों के लोक गीत, नृत्य की प्रस्तुति की जाएगी। इसके अलावा गजल, मुशायरा, कव्वाली, कवि सम्मलेन जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति की जाएगी।  

नोट: सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन शाम से शुरू हो जाएगी जो रात 11 बजे तक चलेगी। एंट्री फीस- सांस्कृतिक कार्यक्रमों में व मेले में प्रवेश के लिए 5-10 आयु के बच्चों को 10 रुपये और इसके आयु के बाद 50 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा। साथ ही विदेशी पर्यटकों के लिए कोई फीस नहीं ली जाएगी। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

मुसाफ़िर अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज