लाइव न्यूज़ :

कान में दिल्ली: शहर को शूटिंग स्थल के रूप में बढ़ावा दे रहा है पर्यटन विभाग

By भाषा | Updated: May 19, 2019 16:58 IST

Open in App

वैश्विक फिल्मकारों और प्रोडक्शन हाउस के बीच दिल्ली को शूटिंग स्थल के रूप में बढ़ावा देने के लिए यहां का पर्यटन विभाग फ्रांस में कान फिल्मोत्सव में हिस्सा ले रहा है। पर्यटन विभाग का कहना है कि राजधानी के पास पर्दे पर बताने के लिए ढेरों बहुमूल्य कहानियां हैं।

कान पहुंचे दिल्ली पर्यटन विकास निगम(डीटीटीडीसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली इतिहास की अपनी कई परतों और ऐतिहासिक स्मारकों के साथ ‘सिनेमाई जादू’ के लिए बिल्कुल सही जगह है। डीटीटीडीसी के जनसंपर्क महाप्रबंधक सुधीर सोब्ती ने कहा, ‘‘ ये फिल्मकार (कान में पहुंचे फिल्मकार) दुनिया में सबसे अच्छी कहानी पेश करने वाले कुछ लोग हैं और दिल्ली में बताने के लिए विविध कहानियां हैं। हम निर्माताओं को अपनी बातों के कथानक तैयार करने में सहयोग के लिए कृतसंकल्पित हैं।’’

उन्होंने कहा कि दिल्ली में तीन वैश्विक धरोहर --कुतुब मीनार, लाल किला और हुंमायू का मकबरा समेत कई अन्य ऐतिहासिक स्मारक हैं। साथ ही दिल्ली दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ता और सबसे बड़ा महानगर है। डीटीटीडीसी दिल्ली सरकार के साथ मिलकर राजधानी को फिल्मोन्मुखी शहर बनाने के लिए प्रयासरत है।

टॅग्स :कान फिल्म फेस्टिवलदिल्लीट्रिप आइडियाज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते