लाइव न्यूज़ :

26 जनवरी को है एयर इंडिया की स्पेशल ‘सेल’, 979 रुपये में पाइए फ्लाइट की टिकट

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 25, 2019 22:29 IST

सेल के तहत ली जाने वाली टिकटों पर 30 सितंबर, 2019 तक यात्रा की जा सकेगी।

Open in App

सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया ने गणतंत्र दिवस के मौके पर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर सस्ते टिकटों की पेशकश की है। 26 जनवरी से 28 जनवरी, 2019 के बीच चलने वाली यह सेल इकनॉमी श्रेणी की सीटों के लिए होगी।

कंपनी ने प्रवक्ता ने बताया कि सेल के तहत दी जाने वाली सस्ती टिकटों में सभी तरह के खर्च और कर शामिल होंगे। सेल के तहत ली जाने वाली टिकटों पर 30 सितंबर, 2019 तक यात्रा की जा सकेगी।

टिकटों की खरीद एयर इंडिया की वेबसाइट और कंपनी के बुकिंग कार्यालयों, कॉल सेंटरों और ट्रैवल एजेंटो से की जा सकती है। ये टिकटें पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेंगी।

प्रवक्ता ने कहा कि सेल के दौरान घरेलू उड़ानों का एक तरफ का इकनॉमी श्रेणी का किराया 979 रुपये से शुरू होगा। वहीं बिजनेस श्रेणी का किराया 6,965 रुपये से शुरू होगा।

अंतरराष्ट्रीय मार्ग पर अमेरिका के लिए इकनॉमी श्रेणी का किराया 55,000 रुपये से, यूरोप और ब्रिटेन के लिए 32,000 रुपये से और ऑस्ट्रेलिया के लिए 50,000 रुपये से शुरू होगा।

दक्षेस, खाड़ी देश, पूर्वी एशिया और दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों के लिए यह किराया 11,000 रुपये से शुरू होगा।

टॅग्स :एयर इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते