लाइव न्यूज़ :

मुसाफिरों की मौज! आधे दाम में मिलेंगे Air India के टिकट, ऐसे उठायें फायदा

By उस्मान | Updated: May 10, 2019 17:33 IST

Open in App

Air India flight booking: सार्वजनिक क्षेत्र की एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया ने अंतिम समय में टिकट बुकिंग किराये में "भारी कटौती" की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि एयर इंडिया ने उड़ान से तीन घंटे पहले तक बुक किए गए टिकटों के लिए 40 प्रतिशत से अधिक की छूट प्रदान करने का निर्णय लिया है। इससे जेट एयरवेज के अचानक परिचालन बंद करने से टिकट के दामों में तेजी की दिक्कत से जूझ रहे यात्रियों को राहत मिलेगी। एयर इंडिया ने बयान में कहा कि एयरलाइन कंपनी ने उड़ान (प्रस्थान) से तीन घंटे पहले की अवधि में टिकट बुकिंग में " भारी छूट " देने का फैसला किया है।

कंपनी ने कितनी छूट दी जाएगी इस बारे में नहीं बताया है। कंपनी ने कहा कि अब अंतिम क्षणों में यात्रा करने वाले खासकर बहुत जरूरी वजहों से सफर करने वाले यात्री काफी कम कीमतों पर टिकट बुक करा सकते हैं। टिकट बुकिंग काउंटर , वेबसाइट , एप या एजेंट के माध्यम से की जा सकती है।

यह फैसला वाणिज्यिक समीक्षा बैठक में लिया गया है। सूत्रों से खबर है कि एयर इंडिया अंतिम क्षणों में टिकट बुकिंग पर 50 प्रतिशत की छूट देगी। एयरलाइन के एक अधिकारी के अनुसार, आमतौर पर , ग्राहकों को अंतिम क्षण की बुकिंग के लिए 40 प्रतिशत या उससे अधिक भुगतान करने के मजबूर किया जाता है।

हालांकि, जेट एयरवेज के अस्थायी तौर पर परिचालन बंद करने के बाद यह अंतर सामान्य से काफी अधिक है। पिछले महीने एयर इंडिया ने इंटरनेशल स्टेशनों पर फंसे जेट एयरवेज के यात्रियों को "विशेष" किराए की पेशकश की थी। आपको बता दें कि कर्ज में डूबी जेट एयरवेज ने पहले सभी परिचालन बंद कर दिए थे।

टॅग्स :एयर इंडियाट्रिप आइडियाज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते