लाइव न्यूज़ :

इन पांच देशों में इंडियन ड्राइविंग लाइसेंस के साथ कर सकते हैं ड्राइव

By मेघना वर्मा | Updated: January 5, 2018 18:35 IST

दायीं ओर ड्राइव करने वाला यह देश आपको एक साल के लिए भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस पर गाड़ी चलने की अनुमति देता है।

Open in App

दोस्तों के साथ लम्बा वेकेशन हो या ऑफिस की बिजनेस मीटिंग, रोड ट्रिप हमेशा ही रोमांचक होती है। जब आप खुद गाड़ी चला रहे हों तो मजा दोगुना हो जाता है। देश के अंदर कहीं भी घूमना हो तो आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है लेकिन अगर आप देश से बाहर का रोड ट्रिप प्लान कर रहे हों तो उस समय तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। और सबसे बड़ी प्रॉब्लम होती है लाइसेंस की। इंडियन ड्राइविंग लाइसेंस बाहर के देशों में चलते हैं या नहीं जैसे सवाल अक्सर मन में आते हैं। लेकिन अब घबराइए मत आज हम आपको ऐसे ही कुछ देशों के बारे में बता रहे हैं जहां आप इंडियन ड्राइविंग लाइसेंस के साथ गाड़ी चला सकते हैं।   

ऑस्ट्रेलिया

खूबसूरत बीचेस के साथ हरी-भरी वादियों से सजा ये देश भारतियों को उनके ड्राइविंग लाइसेंस के साथ ड्राइव करने की आजादी देता है। चारों और से समुद्र से घिरे इस देश में लोग अपने बायीं ओर ड्राइव करते हैं। देश के कैनबेरा, न्यू साउथ वेल्स, क्वीन लैंड, साउथ ऑस्ट्रेलिया आदि शहर आपको तीन महीने के लिए  इंडियन ड्राइविंग लाइसेंस पर गाड़ी चलने की परमिशन देते हैं। 

फ्रांस

आप भी यूरोप के इस खूबसूरत देश में रोड ट्रिप का प्लान बना सकते हैं। अपने दायीं ओर ड्राइव करने वाला यह देश आपको भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस पर गाड़ी चलने की अनुमति देता है। एक साल के लिए मिलने वाली इस अनुमति में आप चाहें तो अपने लाइसेंस का  फ्रेंच ट्रांसलेशन भी साथ ले जा सकते हैं। 

जर्मनी

भारतीय पर्यटकों को जर्मनी की रोड में ड्राइव करने की पूरी अनुमति मिलती है। अपने दाहिने और से ड्राइव करने वाले इस देश में आप अपना इंडियन लाइसेंस लगा सकते हो। छः महीने के लिए दिए गए इस परमिशन में आप चाहें तो जर्मन ट्रांसलेशन वाले लाइसेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं।

न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड में ड्राइव करने के लिए आपको 21 साल का होना अनिवार्य है। यहां आप इंडियन लाइसेंस पर कार चला तो सकते हैं लेकिन केवल कुछ ही गाड़ियों पर। एक साल के लिए आप यहां इंडियन लाइसेंस पर गाड़ी चला सकते हैं लेकिन यहां आपको अपने लाइसेंस के साथ उसका न्यूजीलैंड ट्रांसलेशन होना अनिवार्य है।  

टॅग्स :ट्रेवल
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतपीले-पीले सरसों के फूल और पर्यटकों की भीड़, कश्मीर के गांवों में सरसों की खेती से आकर्षित हो रहे लोग

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

पूजा पाठChaitra Navratri Special: नोएडा के 5 सबसे प्रसिद्ध देवी मंदिर, जहाँ नवरात्रि में दर्शन करना माना जाता है बेहद शुभ

पूजा पाठHoli in Uttarakhand 2026: मथुरा-काशी तो बहुत हुए, इस बार देवभूमि में मनाए होली का त्योहार; यादगार रहेगा हर पल

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते