सुप्रीम कोर्ट भारत का सर्वोच्च न्यायिक फोरम है। सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के अतिरिक्त 30 अन्य न्यायमूर्ति होते हैं। जिनके पास संविधान समीक्षा समेत अनेक शक्तियां होती हैं। सुप्रीम कोर्ट के पास किसी संबैधानिक मसले पर स्वतः संज्ञान लेने की भी शक्तियां होती हैं। भारत की सुप्रीम कोर्ट भारत की राजधानी नई दिल्ली में स्थित है। सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा हैं।भारत के संविधान के चैप्टर पांच के पांचवें भाग द्वारा निर्धारित संवैधानिक निकाय है। इसकी स्थापना 26 जनवरी 1950 में हुई थी। जैसा कि भारतीय संविधान द्वारा कहा गया है, सुप्रीम कोर्ट का काम संविधान के रक्षक के तौर पर काम करना है, संघीय सरकार के प्राधिकार द्वारा स्थापित अदालत और अपील के लिए यह सबसे ऊपरी अदालत है। Read More
उच्चतम न्यायालय के एक न्यायाधीश और उनके परिवार ने अपने रसोइए के कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद खुद को पृथक कर लिया है। सूत्रों के अनुसार सात मई से छुट्टी पर गए रसोइए के बृहस्पतिवार को कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। ...
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी कैबिनेट में कानून मंत्री भूपेन्द्र सिंह चूड़ास्मा को उच्च न्यायालय से झटका लगा है। वह इस मामले को लेकर उच्चतम न्यायालय में अपील दायर की है। ...
सज्जन कुमार को जिस मामले में उच्च न्यायालय ने दोषी ठहराते हुए सजा दी वह एक-दो नवंबर 1984 को दिल्ली छावनी के राज नगर पार्ट-1 इलाके में पांच सिखों की हत्या और राज नगर पार्ट-2 में एक गुरुद्वारे को जलाने से संबंधित है। ...
न्यायालय ने गाजियाबाद स्थित अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट का संज्ञान लिया था जिसमें कहा गया था कि यादव की रीढ़ की हड्डी का 19 अक्टूबर को आपरेशन किया गया था और उन्हें तीन नवंबर, 2018 तक अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है। ...
अर्णब गोस्वामी को आगे भी सुरक्षा मिलती रहेगी। सुप्रीम कोर्ट ने वरिष्ठ पत्रकार को दी गई सुरक्षा कि अवधि आगे बढ़ा दी है। कोर्ट ने अर्णब की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। ...
जम्मू-कश्मीर में 4G इंटरनेट सर्विस शुरू करने के मसले पर सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम सुनवाई के दौरान उच्चस्तरीय समिति के गठन का आदेश दे दिया। कोर्ट ने कहा कि इसकी अगुवाई गृह मंत्रालय के सचिव करेंगे। ...
वरिष्ठ टीवी पत्रकार अर्णब गोस्वामी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सोमवार को सुनवाई की जा रही है। कोर्ट में अर्णब की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे पक्ष रख रहे हैं। वहीं महाराष्ट्र सरकार की ओर से कपिल सिब्बल अपना पक्ष रख रहे हैं। ...