लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

सुनील गावस्कर

Sunil-gavaskar, Latest Marathi News

Read more

सुनील गावस्कर एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर हैं, जो पहले बॉम्बे क्रिकेट टीम का हिस्सा बने और बाद में भारतीय टीम में शामिल हुए। सुनील गावास्कर क्रिकेट इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में शामिल किए जाते हैं। उनके नाम काफी समय तक सबसे अधिक टेस्ट रनों और टेस्ट शतकों का रिकॉर्ड रहा, जिसे करीब 2 दशक बाद भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने तोड़ा। सुनील गावस्कर ऐसे पहले क्रिकेटर हैं, जिन्होंने 3 बार किसी टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जमाया हो, हालांकि इनमें से एक भी मैच में भारत को जीत हासिल नहीं हुई। गावस्कर का जन्म मुंबई (तत्कालीन बॉम्बे) में 10 जुलाई 1959 को हुआ था। 1966 में वे भारत के सबसे अच्छे 'स्कूलबॉय क्रिकेटर ऑफ द ईयर' बने। मुंबई के प्रसिद्ध सेंट जेवियर्स कॉलेज के छात्र रह चुके सुनील गावस्कर ने 1968-69 में कर्नाटक के विरुद्ध मैच खेला, लेकिन उनके बेहद खराब प्रदर्शन के कारण उनके सेलेक्शन पर ही सवाल उठ गए। 1983-84 में गावस्कर का बैट वेस्टइंडीज के मैल्कम मार्शल द्वारा एक जान-बूझकर फेंकी गई गेंद में टूट गया। दूसरे टेस्ट में गावस्कर ने जवाबी हमला करते हुए मार्शल की गेंदों पर लगातार चौके और छक्के जड़े। उन्होंने सिर्फ 37 बॉल पर अपना अर्द्धशतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने अपना शतक पूरा किया। गावस्कर ने 121 रन बनाए, जो उनका 29वां टेस्ट शतक था, जो 94 बॉल पर उनके 95वें टेस्ट मैच में था। इस रिकॉर्ड के साथ गावस्कर ने महान खिलाड़ी सर डॉन ब्रेडमैन के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी। इस पर तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उन्हें सम्मानित किया था। अपने करियर के 99वें टेस्ट मैच में शतक जमाकर गावस्कर ने सर डॉन ब्रेडमैन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। गावस्कर ऐसे पहले भारतीय खिलाड़ी हैं जिनके नाम (विकेटकीपिंग को छोड़कर) 100 से भी अधिक कैच पकड़ने का रिकॉर्ड है। गावस्कर को भारतीय नागरिक सम्मान पद्मश्री और पद्मभूषण से नवाजा जा चुका है। 2012 में उन्हें 'कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड फॉर क्रिकेट इन इंडिया' दिया गया।

क्रिकेट : IPL 2023: आईपीएल से ब्रेक लें रोहित शर्मा, सुनील गावस्कर ने कहा-डब्ल्यूटीसी फाइनल की तैयारी कीजिए, आत्मविश्वास डगमगा गया है...

क्रिकेट : Cheteshwar Pujara: प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 19 हजार रन पूरे, छठे भारतीय खिलाड़ी, देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल

क्रिकेट : सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा को दी ब्रेक लेने की सलाह, WTC फाइनल के लिए चुनी अपनी टीम

क्रिकेट : धोनी की तारीफ में बोले गावस्कर- उनके जैसा कप्तान कभी नहीं हुआ, न ही कभी होगा

क्रिकेट : IPL 2023: ऑस्ट्रेलिया से हार मत भूलो, सुनील गावस्कर ने कहा- आईपीएल से जरूरी वनडे विश्व कप, लक्ष्य के करीब नहीं पहुंच रहे टीम इंडिया के खिलाड़ी

क्रिकेट : IND vs AUS: दूसरी बार गोल्डन डक होने के बाद गावस्कर ने सूर्यकुमार यादव की उड़ाई खिल्ली, कहा- उन्हें बल्लेबाजी कोच के साथ समय बिताने की जरूरत है

क्रिकेट : WTC 2023 Final: केएल राहुल को विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में जगह मिले - सुनील गावस्कर

क्रिकेट : India vs Australia 2023: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला वनडे जीतकर 2023 विश्व कप के बाद कप्तान बनेंगे हार्दिक, गावस्कर बोले-टी20 में दिखा चुके हैं कप्तानी

क्रिकेट : शुभमन गिल के भविष्य को लेकर सुनील गावस्कर ने की बड़ी भविष्यवाणी, जानें युवा बल्लेबाज के लिए क्या कहा

क्रिकेट : ऑस्ट्रेलियाई मीडिया और पूर्व क्रिकेटरों पर बरसे सुनील गावस्कर, कहा- हमारी ईमानदारी पर संदेह न करें