दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम विश्व क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका का प्रतिनिधित्व करती है, जिसका प्रबंधन क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) द्वारा किया जाता है। साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्ण सदस्य है और टीम टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों में भाग लेती है। साउथ अफ्रीका को 1889 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का दर्जा मिला था और टीम ने सालों तक ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के साथ मैच खेला, लेकिन 70 के दशक में दक्षिण अफ्रीका सरकार ने रंगभेद नीति में कुछ ऐसे नियम बनाए गए थे, जिस कारण आईसीसी ने साउथ अफ्रीका क्रिकेट पर बैन लगा दिया। आईसीसी के द्वारा दक्षिण अफ्रीका टीम को निलंबित करने के बाद कई बड़े-बड़े दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों का भविष्य खत्म हो गया। आखिरकार, पूरे 21 साल के बाद दक्षिण अफ्रीका में बदलाव आया और रंगभेद की नीति को खत्म किया गया। इसके बाद आईसीसी ने साउथ अफ्रीका को दोबारा क्रिकेट खेलने की मंजूरी दी और टीम ने 1991 में पहला वनडे खेला और फिर 1992 में पहली बार वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया। साउथ अफ्रीकी टीम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों में गीनी जाती है, लेकिन टीम अभी तक एक भी वर्ल्ड कप खिताब नहीं जीत पाई है। Read More
Aus vs SA 2022: तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ मिशेल स्टार्क की अंगुली में भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में क्षेत्ररक्षण के दौरान चोट लगी और वह संभवत: अधिक लंबे समय तक बाहर रह सकते हैं। ...
Australia vs South Africa, 2nd Test 2022: स्पिनर नाथन लियोन ने 58 रन देकर तीन विकेट लिए जिससे ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन दक्षिण अफ्रीका को पारी और 182 रन से करारी शिकस्त देकर तीन मैचों की सीरीज में 2 ...
SA20 League:महेला जयवर्धने, जहीर खान मुंबई इंडियंस के कोच थे। जयवर्धने को ग्लोबल हेड परफॉर्मेंस और जहीर खान को क्रिकेट डेवलपमेंट का ग्लोबल हेड बनाया गया है। ...
Australia vs South Africa 2022: दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने पर एक विकेट खोकर 15 रन बनाये थे। उसे आस्ट्रेलिया को दोबारा बल्लेबाजी के लिये उतारने के लिये अभी भी 371 रन और बनाने हैं। ...
Farhaan Behardien 2022: दक्षिण अफ्रीका के सीमित ओवरों के विशेषज्ञ और पूर्व टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान फरहान बेहरडीन ने मंगलवार को पेशेवर क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। ...
David Warner Australia vs South Africa 2022: डेविड वॉर्नर अपने 100वें टेस्ट मैच में शतक जड़ने वाले ऑस्ट्रेलिया के दूसरे और दुनिया के 10वें बल्लेबाज बन गए हैं। ...