रोहित शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर है और वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। अप्रैल 2015 में रोहित शर्मा ने अपनी स्पोर्ट्स मैनेजर रितिका सजदेह से सगाई की और बाद में 13 दिसम्बर 2015 को दोनों ने शादी कर ली। रोहित ने भारतीय टीम के लिए 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे, 19 सितम्बर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में डेब्यू किया था। 13 नवंबर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाकर नया कीर्तिमान कायम किया था। रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है। रोहित शर्मा क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जमाए हैं। घरेलू क्रिकेट में मुंबई के ओर से खेलने वाले रोहित इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। रोहित शर्मा अपना कप्तानी में मुंबई इंडियंस को साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। Read More
अक्सर ही अपने बेबाक अंदाज के कारण फैंस का मनोरंजन करने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग इस बार चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल, इस बार मुंबई इंडियंस पर किया गया ट्वीट रोहित शर्मा के फैंस को पसंद नहीं आया, जिसके बाद सहवाग को सफाई पेश करनी पड़ ...
IPL 2022: मुंबई का स्कोर 15 ओवर के बाद तीन विकेट पर 83 रन था। सूर्यकुमार (36 गेंदों पर 52, पांच चौके, दो छक्के) और तिलक (27 गेंदों पर नाबाद 38, तीन चौके, दो छक्के) ने चौथे विकेट के लिये 83 रन की साझेदारी की। ...
IPL 2022: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच में बुधवार को यहां टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। ...
क्रिकेटर रोहित शर्मा जब भी क्रिकेट फिल्ड पर टीम की अगुवाई कर रहे होते हैं तो वह हर समय चौकन्ना निगाहों से पूरे मैच की निगहबानी करते हैं। अगर किसी भी खिलाड़ी से मिस फिल्ड हो जाती है या फिर कोई खिलाड़ी मैदान पर ढीला दिखाई देता है तो वह बहुत नाराज होते ...
राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई के डॉ डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2022 सत्र का 9वां मैच खेला जा रहा है। ऐसे में राजस्थान की ओर से खेलने वाले जोस बटलर आईपीएल के 15वें सीजन में शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी ...
IPL 2022: आईपीएल के इस सीजन के पहले ही मैच में शानदार फॉर्म में नजर आने वाले शिखर धवन एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने के करीब हैं। इसके लिए धवन को आठ चौके लगाने की जरूरत है। ...