IPL 2022: शिखर धवन करेंगे आज बड़ा कमाल? 8 चौके की है जरूरत, फिर अपने नाम कर लेंगे ये खास रिकॉर्ड

IPL 2022: आईपीएल के इस सीजन के पहले ही मैच में शानदार फॉर्म में नजर आने वाले शिखर धवन एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने के करीब हैं। इसके लिए धवन को आठ चौके लगाने की जरूरत है।

By विनीत कुमार | Published: April 1, 2022 05:41 PM2022-04-01T17:41:16+5:302022-04-01T17:42:06+5:30

IPL 2022: Shikhar Dhawan 8 fours away to become first Indian to hit 1000 fours in T20 history | IPL 2022: शिखर धवन करेंगे आज बड़ा कमाल? 8 चौके की है जरूरत, फिर अपने नाम कर लेंगे ये खास रिकॉर्ड

टी20 में बड़े रिकॉर्ड के करीब शिखर धवन (फाइल फोटो)

googleNewsNext
Highlightsशिखर धवन इस बार आईपीएल में पंजाब किंग्स टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।धवन टी20 इतिहास में 1000 चौके लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बनन से बस 8 कदम दूर हैं।शिखर धवन टी20 में 1000 चौके लगाने वाले दुनिया के केवल चौथे बल्लेबाज भी बन जाएंगे।

मुंबई: KKR Vs Punjab Kings- आईपीएल-2022 के 8वें मैच में आज पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीमें आमने-सामने होंगी। मयंक अग्रवाल के नेतृत्व में पंजाब की टीम जीत का सिलसिला बरकरार रखने की कोशिश करेगी। टीम ने सीजन में अभी एक मैच जीता है और उसमें उसे जीत मिली है। वहीं दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स इसी हफ्ते की शुरुआत में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) से मिली करीबी हार से उबरने की कोशिश करेगी। इन सबके बीच नजरें शिखर धवन पर भी होंगी।

IPL 2022: पंजाब किंग्स के शिखर धवन करेंगे धमाल?

पंजाब किंग्स ने अपने पहले मैच में आरसीबी को 5 विकेट से हराया था। टीम ने 206 रनों का लक्ष्य हासिल किया था और इसमें शिखर धवन की भी भूमिका बड़ी अहम रही थी। धवन ने 29 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली थी और इस दौरान पांच चौके सहित एक छक्का लगाया था।

धवन शुक्रवार को केकेआर के गेंदबाजों के सामने होंगे। दिलचस्प बात ये है कि धवन के नाम टी20 क्रिकेट में 992 चौके हो चुके हैं। ऐसे में वह एक हजार चौके लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बनने से केवल आठ कदम दूर हैं। वहीं, अगर वह ये कारनामा करते हैं तो ऐसा करने वाले दुनिया के केवल चौथे बल्लेबाज बन जाएंगे।

टी20 में 1000 चौके लगाने वाले बल्लेबाज

- क्रिस गेल- 1132
- एलेक्स हेल्स- 1054
- डेविड वॉर्नर- 1005

टी20 में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी

- शिखर धवन- 992
- विराट कोहली- 917
- रोहित शर्मा- 875
- सुरेश रैना- 779
- गौतम गंभीर- 747

धवन वर्तमान में आईपीएल में 5,827 रनों के साथ दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं। इस सीजन में वे 6000 रनों का आंकड़ा भी पार सकते हैं और विराट कोहली के बाद ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।

बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज धवन ने आईपीएल के पिछले तीन सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व किया था। मौजूदा संस्करण के नीलामी में खरीदे जाने वाले वह पहले खिलाड़ी थे। धवन को पंजाब किंग्स ने 8.25 करोड़ में खरीदा था।

Open in app