MIvsRR: जोस बटलर ने लगाया IPL 2022 का पहला शतक, डिविलियर्स-गेल की इस लिस्ट में हुए शामिल

राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई के डॉ डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2022 सत्र का 9वां मैच खेला जा रहा है। ऐसे में राजस्थान की ओर से खेलने वाले जोस बटलर आईपीएल के 15वें सीजन में शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

By मनाली रस्तोगी | Published: April 2, 2022 05:39 PM2022-04-02T17:39:00+5:302022-04-02T17:43:50+5:30

Mumbai Indians vs Rajasthan Royals Jos Buttler becomes first centurion of IPL 2022 | MIvsRR: जोस बटलर ने लगाया IPL 2022 का पहला शतक, डिविलियर्स-गेल की इस लिस्ट में हुए शामिल

MIvsRR: जोस बटलर ने लगाया IPL 2022 का पहला शतक, डिविलियर्स-गेल की इस लिस्ट में हुए शामिल

googleNewsNext
Highlightsराजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर आईपीएल 2022 में शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया।

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के डॉ डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच जारी है। ऐसे में राजस्थान की ओर से खेलने वाले जोस बटलर इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। बता दें कि बटलर ने मुंबई के खिलाफ धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 11 चौके और 5 छक्के मारे। 

वहीं, बटलर टी20 लीग में दो शतक लगाने वाले इंग्लैंड के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने पिछले सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी शतक लगाया था। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के फिरोज शाह कोटला स्टेडियम में महज 64 गेंदों में 124 रन की शानदार पारी खेली थी। बता दें कि अब जोस बटलर आईपीएल में दो या अधिक शतक बनाने वाले विदेशी बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं। 

फिलहाल, राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच जारी मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने अपने अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया और अपने स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को शामिल नहीं किया है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने अंतिम एकादश में एक बदलाव करते हुए नाथन कूल्टर नील की जगह तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को शामिल किया।  

आईपीएल में दो या अधिक शतकों के साथ विदेशी बल्लेबाज:

क्रिस गेल

एडम गिलक्रिस्ट

डेविड वार्नर

शेन वॉटसन

एबी डिविलियर्स

ब्रेंडन मैकुलम

बेन स्टोक्स

हाशिम अमला

जोस बटलर*

Open in app