रोहित शर्मा एक भारतीय क्रिकेटर है और वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। रोहित का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। अप्रैल 2015 में रोहित शर्मा ने अपनी स्पोर्ट्स मैनेजर रितिका सजदेह से सगाई की और बाद में 13 दिसम्बर 2015 को दोनों ने शादी कर ली। रोहित ने भारतीय टीम के लिए 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ वनडे, 19 सितम्बर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और 6 नवंबर 2013 को वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैचों में डेब्यू किया था। 13 नवंबर 2014 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए 264 रनों की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाकर नया कीर्तिमान कायम किया था। रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है। रोहित शर्मा क्रिकेट इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक जमाए हैं। घरेलू क्रिकेट में मुंबई के ओर से खेलने वाले रोहित इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। रोहित शर्मा अपना कप्तानी में मुंबई इंडियंस को साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। Read More
Ind vs WI: टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था। भारत ने पिछले साल नवंबर में न्यूजीलैंड को घरेलू मैदानों पर 3-0 से हराया था। ...
पुणे में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 61 रनों से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, हार के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, उनपर तेज गेंद नहीं फेंकने पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा ...
IPL 2022: मुंबई इंडियन्स पर 27 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2022 मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण जुर्माना लगाया गया है। ...
IPL 2022: मुंबई ने पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 53 रन बनाये। रोहित शर्मा हालांकि जीवनदान का खास फायदा नहीं उठा पाये और कुलदीप यादव की गेंद पर डीप मिडविकेट पर कैच दे बैठे। ...
IPL 2022: भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 48 गेंद में 81 रन की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 2 छक्के शामिल हैं। ...