IPL 2022: इस खिलाड़ी पर फिदा पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री, 3 मैच, 75 गेंद और 121 रन, 9 चौके और 7 छक्के शामिल

IPL 2022: मुंबई इंडियन्स को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, लेकिन तिलक वर्मा ने 61 रन की पारी खेलकर सभी का ध्यान खींचा था।

By सतीश कुमार सिंह | Published: April 6, 2022 09:23 PM2022-04-06T21:23:53+5:302022-04-06T21:25:04+5:30

IPL 2022 mi 19 years old Tilak Varma, 3 matches, 75 balls and 121 runs, 9 fours and 7 sixes fans Former India Coach Ravi Shastri | IPL 2022: इस खिलाड़ी पर फिदा पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री, 3 मैच, 75 गेंद और 121 रन, 9 चौके और 7 छक्के शामिल

मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने भी उनकी सराहना की।

googleNewsNext
Highlightsतिलक वर्मा ने तीसरे मैच में भी कमाल का प्रदर्शन किया। कोलकाता के खिलाफ 27 गेंद में 38 नाबाद पारी खेली।3 चौके और 2 छक्के शामिल हैं।

IPL 2022:  पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियन्स के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा के प्रदर्शन से बेहद प्रभावित हैं। आईपीएल में पदार्पण सत्र में खेल रहे 19 साल के वर्मा ने दिल्ली के खिलाफ पहले मैच में 22 रन की पारी खेली, जिसमें 15 गेंद का सामना किया और 3 चौके लगाए।

युवा बल्लेबाज यहीं नहीं रुका। तिलक वर्मा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 61 रन की पारी खेली। 33 गेंद का सामना करते हुए 3 चौके और 5 दनादन छक्के मारे। तिलक वर्मा ने तीसरे मैच में भी कमाल का प्रदर्शन किया। कोलकाता के खिलाफ 27 गेंद में 38 नाबाद पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल हैं।

मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने भी उनकी सराहना की। तिलक वर्मा के पिता बिजली का काम करते हैं और उनका मानना है कि एक करोड़ 70 लाख रुपये का अनुबंध मिलने से उन्हें अपने माता-पिता को बेहतर जीवन देने में मदद मिलेगी। तिलक वर्मा का कहना है कि उनके माता-पिता ने उनके सपने के साकार होने के लिए काफी बलिदान दिए हैं।

शास्त्री ने कहा, ‘‘मुंबई इंडियन्स की ओर से खेली पारियों में उसने काफी क्षमता दिखाई है। मैं फ्रेंट फुट, बैकफुट, स्वीप जैसे विविध शॉट खेलने की उसकी क्षमता देखकर प्रभावित हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘उसके शॉट चयन में काफी विविधता है। युवा खिलाड़ी को देखते हुए उसका धैर्य, बॉडी लैंग्वेज काफी अच्छी है। वह आत्मविश्वास के साथ बल्लेबाजी करता है। इस खिलाड़ी में आगे तक जाने की क्षमता है।’’

शास्त्री ने दावा किया कि सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर वर्मा मुंबई इंडियन्स के मध्यक्रम को मजबूत बनाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘उसने बल्लेबाजी में सकारात्मकता दिखाई है और ये मुंबई इंडियन्स के लिए अच्छे संकेत हैं। अंतिम एकादश में सूर्यकुमार यादव की वापसी होने पर मुंबई का मध्यक्रम मजबूत हो जाएगा।’’

सुरेश रैना को निश्चित तौर पर याद नहीं होगा कि वह 2014 में उप्पल के एचसीए स्टेडियम में हैदराबाद के क्रिकेट कोच सलाम बायश या 12 साल के किसी बच्चे से मिले थे। चेन्नई सुपरकिंग्स को अगले दिन सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करना था और रैना ने इस दौरान 12 साल के नंबूरी ठाकुर तिलक वर्मा से पांच मिनट बात की और उसके साथ फोटो खिंचवाई। इस मुलाकात का तिलक वर्मा पर गहरा असर पड़ा। अब आठ साल बाद 20 साल के बाएं हाथों के बल्लेबाज तिलक वर्मा की बल्लेबाजी से निश्चित तौर पर रैना के चेहरे पर खुशी होगी।

तिलक वर्मा ने रविचंद्रन अश्विन पर रिवर्स स्वीप से छक्का भी जड़ा। बायश ने उस दिन को याद करते हुए कहा, ‘‘मेरा एक मित्र स्थानीय मैनेजर था। मैंने अभ्यास देखने की स्वीकृति के लिए उसकी मदद की और तिलक को अपने साथ ले गया।’’ मुंबई इंडियन्स की टीम में शामिल अपने शिष्य के बारे में इस कोच ने कहा, ‘‘मुझे याद है कि तिलक सुरैना रैना को बल्लेबाजी करते हुए देखकर काफी प्रभावित था।

उसने एक बार भी उसके ऊपर से आंख नहीं हटाई और रैना के प्रत्येक शॉट को देखा। इसके बाद हमने उसके साथ तस्वीर खिंचवाई और मुझे लगता है कि रैना के साथ वह ‘विशेष मुलाकात’ तिलक के यह फैसला करने के लिए पर्याप्त थी कि वह क्रिकेटर बनेगा।’’

(इनपुट एजेंसी)

Open in app