26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया था। देश में कानून का राज स्थापित करने के लिए संविधान को 26 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को इसे एक लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया था। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाये जाने का एक वजह यह थी कि 1930 में इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) ने भारत को पूर्ण स्वराज घोषित किया था। साल 2019 में भारत अपना 70वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस दिन राजधानी दिल्ली में परेड का आयोजन किया जाता है जिसमें भारतीय सशस्त्र बलों की ताकत का प्रदर्शन होता है। Read More
उत्तर प्रदेश में गणतंत्र दिवस परंपरागत हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। राजधानी लखनऊ में 71 वें गणतंत्र दिवस पर परंपरागत रूप से परेड हुई जिसमें सेना, पुलिस तथा अर्धसैनिक बलों और छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। ...
ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो का नाम आज उन विश्व नेताओं की सूची में शुमार हो गया, जिन्होंने पिछले कुछ दशकों में भारत के गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि बनकर शिरकत की है। ...
काशी की संगीत परंपरा को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाले प्रख्यात शहनाई वादक भारत रत्न उस्ताद बिसमिल्ला खां, तबला सम्राट पंडित सामता प्रसाद (गुदई महाराज) और स्वर सम्राज्ञी गिरिजा देवी की प्रतिकृतियां भी प्रदर्शित की गईं। ...
इस बीच, रांची में जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि लोहरदगा में स्थिति मुख्य रूप से सामान्य है। रांची जोनल इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस, आईजी(ऑपरेशन्स), रेंज डीआईजी (रांची) और पांच एसपी रैंक के अधिकारी लोहरदगा में मौजूद हैं। ...
राजपथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में रविवार को पहली बार ‘धनुष’ तोप का प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन कैप्टन मृगांक भारद्वाज की कमान में किया गया। 155एमएम/45 कैलीबर धनुष तोप को होवित्जर तोप की तरह डिजाइन किया गया है। यह आयुध निर्माणी बोर्ड द्वारा स्वदेश न ...