गणतंत्र दिवस परेड के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल के कारण दिल्ली में भारी यातायात जाम

By भाषा | Published: January 23, 2020 05:54 PM2020-01-23T17:54:55+5:302020-01-23T17:54:55+5:30

दिल्ली से लगती सीमाओं से बुधवार को रात दस बजे बृहस्पतिवार दोपहर को रिहर्सल पूरी होने तक किसी भारी वाहन को प्रवेश नहीं करने दिया गया। भारी वाहनों को आईएसबीटी सराय काले खां और आईएसबीटी कश्मीरी गेट के बीच बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक जाने की अनुमति दी गई। तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और सुभाष मार्ग पर यातायात बाधित रहा।

Heavy dress jam in Delhi due to full dress rehearsal for Republic Day parade | गणतंत्र दिवस परेड के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल के कारण दिल्ली में भारी यातायात जाम

गेट पर परेड के तिलक मार्ग पार न करने तक शनिवार को देर रात दो बजे से यातायात बंद रहेगा।

Highlightsगणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल के मद्देनजर दिल्ली में यातायात जाम लग गया रविवार को तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और सुभाष मार्ग पर दोनों ओर से यातायात बंद रहेगा।

गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल के मद्देनजर कई सड़कें बंद रहने के कारण बृहस्पतिवार को लुटियंस दिल्ली में यातायात जाम लग गया और हजारों लोगों को अपने-अपने गंतव्यों तक जाने में दिक्कतें हुई। धौला कुआं, भीकाजी कामा पैलेस, आईटीओ और प्रगति मैदान में भारी यातायात जाम लग गया।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, रिहर्सल परेड विजय चौक से सुबह नौ बजकर 50 मिनट पर शुरू हुई और राजपथ, सी-हेक्सागन, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और नेताजी सुभाष मार्ग से होकर लाल किले तक चली। पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को रिहर्सल के दौरान राजपथ पर विजय चौक से इंडिया गेट तक यातायात बाधित रहा। मेट्रो सेवाएं यात्रियों के लिए उपलब्ध रहीं लेकिन उद्योग भवन और केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों पर प्रवेश एवं निकास बंद रहा।

दिल्ली से लगती सीमाओं से बुधवार को रात दस बजे बृहस्पतिवार दोपहर को रिहर्सल पूरी होने तक किसी भारी वाहन को प्रवेश नहीं करने दिया गया। भारी वाहनों को आईएसबीटी सराय काले खां और आईएसबीटी कश्मीरी गेट के बीच बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक जाने की अनुमति दी गई। तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और सुभाष मार्ग पर यातायात बाधित रहा।

गणतंत्र दिवस के लिए भी राजपथ पर विजय चौक से इंडिया गेट तक शनिवार को शाम छह बजे से रविवार को परेड खत्म होने तक किसी वाहन को आवाजाही की मंजूरी नहीं दी जाएगी। एक यातायात परामर्श के अनुसार, सी हेक्सागन-इंडिया गेट पर परेड के तिलक मार्ग पार न करने तक शनिवार को देर रात दो बजे से यातायात बंद रहेगा।

रविवार को सुबह पांच बजे से तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और सुभाष मार्ग पर दोनों ओर से यातायात बंद रहेगा। इस साल गणतंत्र दिवस परेड में यूनेस्को के विश्व धरोहरों में शामिल जयपुर शहर और गुजरात के पाटण में मशहूर बावड़ी तथा सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व की झांकियां दिखाई जाएगी।

केंद्र शासित प्रदेश के तौर पर जम्मू कश्मीर पहली बार परेड में भाग लेगा। कुल 22 झांकियों में से 16 विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तथा छह मंत्रालयों, विभागों और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की होंगी। दिल्ली छावनी में बुधवार को एक कार्यक्रम में इन झांकियों का अनावरण किया गया। असम और मेघालय पूर्वोत्तर राज्यों का प्रतिनिधित्व करेंगे। 

Web Title: Heavy dress jam in Delhi due to full dress rehearsal for Republic Day parade

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे