Republic Day Fashion: गणतंत्र दिवस पर अपने मेकअप में भरें देशभक्ति के रंग, आई मेकअप के साथ पहनावे में ऐसे करें एक्सपेरिमेंट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 24, 2020 07:40 AM2020-01-24T07:40:17+5:302020-01-24T07:40:17+5:30

गणतंत्र दिवस के दिन अपने परिधान में तिरंगे के तीन रंगों को जगह दें। आप केसरिया, सफेद और हरे रंग को अपने कपड़े में जरूर ट्राई करें।

Republic Day Fashion: how to style to get patriotic on this republic day | Republic Day Fashion: गणतंत्र दिवस पर अपने मेकअप में भरें देशभक्ति के रंग, आई मेकअप के साथ पहनावे में ऐसे करें एक्सपेरिमेंट

Republic Day Fashion: गणतंत्र दिवस पर अपने मेकअप में भरें देशभक्ति के रंग, आई मेकअप के साथ पहनावे में ऐसे करें एक्सपेरिमेंट

Highlightsड्रेसेस के मामले में बहुत से लोग बड़े चूजी होते हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर आप भारतीय परिधान को अहमियत दे सकते हैं।

26 जनवरी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। आज ही के दिन साल 1950 में देश में गणतंत्र की स्थापना हुई थी और भारत के संविधान को लागू किया गया था। देश में गणतंत्र दिवस को मनाने के लिए लोग कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वहीं गणतंत्र दिवस पर बहुत सारे लोग देशभक्ति के रंग में भी रंगे नजर आते हैं। सिर्फ दिल ही नहीं लोगों के पहनावे और मेकअप में भी देश का केसरिया, सफेद और हरा रंग दिखाई देता है। 

बहुत सारे लोग इस दिन तिरगें रंग का फेसपेंट अपने चेहरे पर लगाते हैं वहीं कुछ लोग आई मेकअप से भी तिरंगे को अपने चेहरे पर सजाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही टिप्स देने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप खुद को देश के रंग में तिरंगे के रंग में रंगे दिख सकते हैं। 

तिरंगे को दें प्रायोरिटी

गणतंत्र दिवस के दिन अपने परिधान में तिरंगे के तीन रंगों को जगह दें। आप केसरिया, सफेद और हरे रंग को अपने कपड़े में जरूर ट्राई करें। अगर आप कुर्ता या सूट भी पहनते हैं तो इसमें इन तीनों रंग को शामिल कर सकते हैं। तीनों रंग हमें अलग-अलग संदेश देते हैं। केसरिया रंग त्याग की भावना का प्रतीक है, वहीं सफेद रंग शांति और समरसता बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है। इसी तरह हरा रंग समृद्धि का प्रतीक है।

भारतीय ड्रेस पहनने को दें प्राथमिकता

ड्रेसेस के मामले में बहुत से लोग बड़े चूजी होते हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर आप भारतीय परिधान को अहमियत दे सकते हैं जो ना सिर्फ संजीदा लगेगा बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपरा को भी दिखाएगा। विशेष रुप से खादी हमें देश प्रेम से जोड़ता है।

रिपब्लिक डे मौके पर झंडारोहण के लिए ऑफिस में आप साड़ी पहन सकती हैं। इसके साथ ही पारंपरिक ज्वेलरी भी कैरी कर सकती हैं। 

भारतीय फैब्रिक को दें अहमियत

गणतंत्र दिवस पर देश प्रेम की भावना व्यक्त करते हुए आप खादी के अलावा टसर या कॉटन के कपड़े भी पहन सकती हैं। इन ड्रेसेस के साथ कलरफुल दुपट्टा या श्रग की पेयरिंग की जा सकती है, जो आपकी ड्रेस की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे। 

आई मेकअप में भी तिरंगे का टच

अगर आप पहनावे के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहते हैं तो आप आई मेकअप में केसरिया और हरे रंग का इस्तेमाल करके भी आप देशभक्ति के रंग में रंग सकती हैं। इसके लिए अपने आंखे के बाएं साइड पर ऑरेंज आई शैडो, राइट पर ग्रीन शैडो लगाएं। 

इसके बाद इन दोनों के बीच सफेद रंग का आई शैडो लगाकर इसे ब्लेंड कर लें। आप चाहें तो पर्टिकुलर कलर की आई लाइनर और काजल भी लगा सकते हैं।

English summary :
Republic Day Fashion Tips Hindi, place tricolor in your dress. You must try saffron, white and green in your clothes.


Web Title: Republic Day Fashion: how to style to get patriotic on this republic day

फ़ैशन – ब्यूटी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे