भारतीय संसद का उच्च सदन राज्यसभा को कहते हैं। भारतीय संविधान के मुताबिक राज्यसभा में अधिकतम 250 सदस्य हो सकते हैं। मौजूदा समय में 245 सदस्यों का प्रावधान है। इसमें अधिकांश सदस्यों को जनता अप्रत्यक्ष रूप से चुनती है वहीं 12 सदस्यों को राष्ट्रपति नामित करते हैं। ये सदस्य कला, साहित्य, विज्ञान और समाज सेवा के क्षेत्र में हो सकते हैं। राज्यसभा सांसद का कार्यकाल 6 साल का होता है। वहीं प्रत्येक दो साल में एक तिहाई सदस्य रिटायर हो जाते हैं। लोकसभा की तरह राज्यसभा कभी भंग नहीं होती। उपराष्ट्रपति राज्यसभा का पदेन सभापति होता है। राज्यसभा के वर्तमान सभापति वेंकैया नायडू और उपसभापति नवनिर्वाचित हरिवंश हैं। Read More
इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केरजरीवाल ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाये पर मोदी सरकार का समर्थन किया है। उन्होंन कहा की हम जम्मू कश्मीर के फैसले पर सरकार का समर्थन करते हैं। इससे हमें उम्मीद है कि राज्य में शांति और विकास होगा। ...
अमित शाह ने राज्यसभा में जम्मू एवं कश्मीर राज्य पुनर्गठन विधेयक 2019 पेश किया। गृह मंत्री अमित शाह ने लद्दाख के लिये केंद्र शासित प्रदेश के गठन की घोषणा की। ...
पश्चिमी यूपी में गुज्जरों के दिग्गज नेता और समाजवादी पार्टी सांसद सुरेंद्र नागर ने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया है। उनके भारतीय जनता पार्टी ज्वॉइन करने की अटकलें लगाई जा रही हैं। ...
वर्तमान सत्र में यह तीसरा मौका है जब राज्यसभा में सरकार ने समुचित संख्या बल नहीं होने के बावजूद विवादास्पद विधेयक को पारित कराया है। इससे पहले आरटीआई कानून में संशोधन और तीन तलाक संबंधित विधेयकों को राज्यसभा में मतदान के दौरान सरकार को सफलता मिली थी। ...
लोक सभा के बाद राज्य सभा से भी शुक्रवार (02 अगस्त) को 'विधि-विरूद्ध क्रियाकलाप (निवारण) संशोधन विधेयक-2019' (यूएपीए) पारित हो गया। इस दौरान राज्य सभा में गरमा-गरम बहस देखी गई है। ...