भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह का जन्म 10 जुलाई, 1951 में उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में हुआ था. भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और भारत के वर्तमान गृह मंत्री राजनाथ सिंह भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं. राजनाथ सिंह सबसे पहले भाजपा के युवा स्कंध के और भाजपा की उत्तर प्रदेश ईकाई के अध्यक्ष भी रह चुके थे। पेशे से भौतिकी के व्याख्याता राजनाथ सिंह ने जनता पार्टी से जुड़ने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से अपने दीर्घ संबंधों का उपयोग किया, जिसके कारण वे उत्तर प्रदेश में कई पदों पर विराजमान हुए. Read More
अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा कि भारतीयों ने चीन की आक्रामक कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विवाद उत्पन्न करने की चीन की आदत रही है और विश्व को इस तरह के डरान-धमकाने के कृत्यों को नहीं होने देना चाहिए। ...
भारत चीन के बीच सीमा पर गतिरोध का मुद्दा राजनाथ सिंह और अमेरिकी रक्षा मंत्री मार्क एस्पर के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत के दौरान उठा है। भारत के पड़ोस में क्षेत्रीय सुरक्षा हालात पर चर्चा की। दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री से भी बातचीत की। ...
प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि कैबिनेट ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना/आत्मानिर्भर भारत के तहत जून से अगस्त 2020 तक 3 महीने के लिए EPF योगदान 24% (12% कर्मचारी और 12% मालिक) के विस्तार को मंजूरी दी है। लगभग 4हज़ार 860 करोड़ के निवेश के साथ 72 लाख कर्मि ...
प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाले तीन सिलेंडरों की अवधि जून से हटाकर अब सितंबर तक बढ़ा दी है। इसमें 13500 करोड़ रु. का खर्च आएगा। ...
सियाचिन हिमखंड पर प्रतिदिन सेना व वायुसेना 10 करोड़ की राशि खर्चा करती है। और अब ठीक इसी प्रकार का नया आर्थिक बोझ लद्दाख के मोर्चे पर उठाना पडे़गा, क्योंकि चीन के बढ़ते कदमों को रोकना लाजिमी है। ...