ओड़िसा जिसे पहले उड़ीसा के नाम से जाना जाता था, भारत के पूर्वी तट पर स्थित एक राज्य है। ओड़िसा उत्तर में झारखंड, उत्तर पूर्व में पश्चिम बंगाल दक्षिण में आंध्र प्रदेश और पश्चिम में छत्तीसगढ़ से घिरा है तथा पूर्व में बंगाल की खाड़ी है। यह उसी प्राचीन राष्ट्र कलिंग का आधुनिक नाम है जिसपर 261 ईसा पूर्व में मौर्य सम्राट अशोक ने आक्रमण किया था और युद्ध में हुये भयानक रक्तपात से व्यथित हो अंतत: बौद्ध धर्म अंगीकार किया था। आधुनिक ओड़िसा राज्य की स्थापना 1 अप्रैल 1936 को कटक के कनिका पैलेस में भारत के एक राज्य के रूप में हुई थी और इस नये राज्य के अधिकांश नागरिक ओड़िआ भाषी थे। राज्य में 1 अप्रैल को उत्कल दिवस (ओड़िसा दिवस) के रूप में मनाया जाता है। Read More
दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि कुम्हारी थाना क्षेत्र के कपसदा गांव में भोलानाथ यादव, पत्नी नैला यादव, पुत्र परमद यादव और पुत्री मुक्ता यादव की हत्या के आरोप में भाई किस्मत यादव, दो मित्र आकाश मांझी और टीकम दास घृतलहरे को गिरफ्ता ...
भ्रष्टाचार रोधी सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शनिवार को गंजम जिले में बघुआ सिंचाई परियोजना के सहायक कार्यकारी अभियंता विष्णु चरण साहू को गिरफ्तार कर लिया। ...
बीजद नेता के बयान पर आपत्ति जताते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ‘‘यह पूरी तरह से 'अहंकार' का मामला है। अब मुख्यमंत्री भगवान जगन्नाथ से अधिक प्रसिद्ध हो गए हैं।” ...
न्यायमूर्ति जसवंत सिंह को उड़ीसा उच्च न्यायालय, न्यायमूर्ति पी. बी. वरले को कर्नाटक उच्च न्यायालय और न्यायमूर्ति अली मोहम्मद मगरे को जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। ...
ओडिशा पुलिस ने ट्वीट किया है, ‘‘अपने फोन सार्वजनिक स्थानों जैसे मोबाइल चार्जिंग स्टेशन, यूएसबी पावर स्टेशन आदि पर चार्ज ना करें। साइबर ठग आपके मोबाइल फोन से निजी सूचनाएं चुराना चाहते हैं और आपके फोन में मैलवेयर इंस्टाल करना चाहते हैं।’’ ...