ओड़िसा जिसे पहले उड़ीसा के नाम से जाना जाता था, भारत के पूर्वी तट पर स्थित एक राज्य है। ओड़िसा उत्तर में झारखंड, उत्तर पूर्व में पश्चिम बंगाल दक्षिण में आंध्र प्रदेश और पश्चिम में छत्तीसगढ़ से घिरा है तथा पूर्व में बंगाल की खाड़ी है। यह उसी प्राचीन राष्ट्र कलिंग का आधुनिक नाम है जिसपर 261 ईसा पूर्व में मौर्य सम्राट अशोक ने आक्रमण किया था और युद्ध में हुये भयानक रक्तपात से व्यथित हो अंतत: बौद्ध धर्म अंगीकार किया था। आधुनिक ओड़िसा राज्य की स्थापना 1 अप्रैल 1936 को कटक के कनिका पैलेस में भारत के एक राज्य के रूप में हुई थी और इस नये राज्य के अधिकांश नागरिक ओड़िआ भाषी थे। राज्य में 1 अप्रैल को उत्कल दिवस (ओड़िसा दिवस) के रूप में मनाया जाता है। Read More
ओडिशा में सूर्यग्रहण के दौरान कुछ लोगों द्वारा सामुदायिक मांसाहार भोज के आयोजन पर विवाद बढ़ गया है। हिंदू धर्म के संतों ने इसकी आलोचना की है। पुरी और कटक के अलग-अलग थानों में चार एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। ...
चक्रवाती तूफान सितरंग इस बार दिवाली का मजा किरकिरा कर सकता है। पश्चिम बंगाल और ओडिशा पर इस तूफान का सबसे अधिक असर देखने को मिल सकता है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव के क्षेत्र के 24 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान में बदल जाने की आशंका है। ...
कटक शहर के पुलिस उपायुक्त पिनाक मिश्रा ने कहा, ‘‘ आरोपियों के खिलाफ गलत तरीके से बंधक बनाने, अपहरण करने और हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है।’’ ...
ओडिशा में अर्चना नाग नाम की महिला की गिरफ्तारी के बाद हड़कंप मचा है। सियासत भी हो रही है। विपक्षी दल कांग्रेस की विधायक एसएस सलुजा ने तो दावा किया है कि अगर सबकुछ सामने आया तो ओडिशा में नवीन पटनायक की 22 साल पुरानी सरकार गिर सकती है। ...
उपचुनाव बिहार के मोकामा और गोपालगंज, महाराष्ट्र के अंधेरी (पूर्व), हरियाणा के आदमपुर, तेलंगाना के मुनुगोडे, उत्तर प्रदेश के गोला गोरखनाथ और ओडिशा के धामनगर विधानसभा क्षेत्र में होंगे। ...
दुर्ग जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि कुम्हारी थाना क्षेत्र के कपसदा गांव में भोलानाथ यादव, पत्नी नैला यादव, पुत्र परमद यादव और पुत्री मुक्ता यादव की हत्या के आरोप में भाई किस्मत यादव, दो मित्र आकाश मांझी और टीकम दास घृतलहरे को गिरफ्ता ...