न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को ब्लैक कैप्स के नाम से भी जाना जाता है, जो विश्व क्रिकेट में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व करती है। इस टीम का प्रबंधन न्यूजीलैंड क्रिकेट द्वारा किया जाता है, जिसका नाम पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट काउंसिल हुआ करता था। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की पूर्ण सदस्य है। न्यूजीलैंड ने क्राइस्टचर्च में इंग्लैंड के खिलाफ साल 1930 में अपना पहला टेस्ट मैच खेला और टेस्ट टीम का दर्जा हासिल करने वाली पांचवीं टीम बनी थी। आईसीस वर्ल्ड कप में कोई टीम अगर सबसे ज्यादा बार सेमीफाइनल में हारी है तो वह न्यूजीलैंड है। न्यूजीलैंड की टीम साल 1975, 1979, 1992, 1999, 2007 और 2011 में सेमीफाइल तक पहुंची थी। इसके बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया और अपनी संयुक्त मेजबानी में खेले गए साल 2015 के वर्ल्ड कप में फाइनल तक का सफर तय किया, जहां ऑस्ट्रेलिया ने उसे मात दी। Read More
क्रिकेट के जानकारों की माने तो कानपुर स्थित ग्रीन पार्क स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए हमेशा ही मददगार रही है। वहीं मैच के अंतिम दो से ढाई दिन स्पिनर्स को मदद मिलती आई है और इस बार भी उनके लिए यहां काफी उम्मीदें रहेंगी। ...
IND vs NZ 1st Test: कप्तान विराट कोहली और उप कप्तान रोहित शर्मा सहित कुछ शीर्ष खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में भारतीय टीम गुरुवार से शुरू होने वाले पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में दमदार न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदानों पर अपना दबदबा कायम रखने की कोशिश करेगी ...
IPL 2022: सभी 10 फ्रेंचाइजी टीमों के लिये 90 करोड़ रुपये की वेतन सीमा तय की है तथा आठ स्थापित टीमें अधिकतर चार खिलाड़ियों को अपनी टीम में बनाये रख सकती हैं। ...
IND vs NZ Test: श्रेयस अय्यर या सूर्यकुमार यादव में से किसी एक को टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने का मौका मिलेगा और वह मध्यक्रम में बल्लेबाजी करेगा। ...