IND Vs NZ 1st Test: श्रेयस अय्यर ने लगाया शतक, टेस्ट डेब्यू में शतक जड़ने वाले 16वें भारतीय बल्लेबाज बने

श्रेयस ने अपनी इस पारी में 157 गेदों का सामना कर शतक जड़ा है। उनके इस शतक में 12 चौकों औक 2 छक्कों का योगदान रहा।

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 26, 2021 10:14 AM2021-11-26T10:14:46+5:302021-11-26T10:35:35+5:30

shreyas iyer hits century on his Debut test | IND Vs NZ 1st Test: श्रेयस अय्यर ने लगाया शतक, टेस्ट डेब्यू में शतक जड़ने वाले 16वें भारतीय बल्लेबाज बने

श्रेयस अय्यर ने अपने टेस्ट डेब्यू में जड़ा शतक

googleNewsNext
Highlights157 गेंदों का सामना कर टेस्ट डेब्यू में लगाया शतकडेस्ट डेब्यू में शतक जड़ने वाले 16वें भारतीय बल्लेबाज बने अय्यर

कानपुर टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने शतक लगाकर अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। वे 16वें ऐसे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने अपने टेस्ट डेब्यू मैच में शतक जड़ा है। श्रेयस ने अपनी इस पारी में 157 गेदों का सामना कर शतक जड़ा है। उनके इस शतक में 12 चौकों औक 2 छक्कों का योगदान रहा। मैच के पहले दिन उन्होंने 75 रन बनाए थे। जबकि दूसरे दिन उन्होंने अपना ये शतक पूरा किया।  

टेस्ट डेब्यू में शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज

1- लाला अमरनाथ - इंग्लैंड (1993) - 118 रन बनाए
2- दीपक शोधन - पाकिस्तान (1952) - 110 रन बनाए
3- ए जी कृपाल सिंह - न्यूजीलैंड (1955) - 100 रन नाबाद 
4- अब्बास अली बेग - इंग्लैंड (1959) - 112 रन बनाए
5- हनुमंत सिंह - इंग्लैंड (1964) - 105 रन बनाए
6- गुंडप्पा विश्वनाथ - ऑस्ट्रेलिया (1969) - 137 रन बनाए
7- सुरिंदर अमरनाथ - न्यूजीलैंड (1976) - 124 रन बनाए
8- मोहम्मद अजहरुद्दीन - इंग्लैंड (1984) - 110 रन बनाए
9- प्रवीण आमरे - दक्षिण अफ्रीका (1992) - 103 रन बनाए
10- सौरव गांगुली - इंग्लैंड (1996) - 131 रन बनाए
11- वीरेंद्र सहवाग - दक्षिण अफ्रीका (2001) - 105 रन बनाए
12- सुरेश रैना - श्रीलंका (2010) - 120 रन बनाए
13- शिखर धवन - ऑस्ट्रेलिया (2013) - 187 रन बनाए
14- रोहित शर्मा - वेस्टइंडीज (2013) - 177 रन बनाए
15- पृथ्वी शॉ - वेस्टइंडीज (2018) - 134 रन बनाए
16- श्रेयस अय्यर - न्यूजीलैंड (2021) - 105 रन बनाए

भारतीय टीम ने टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल में अपने दो विकटों को गंवा दिया है। आज सुबह जड़ेजा जो कि अर्धशतक लगाकर आउट हुए और विकेट कीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा भी 1 रन बनाकर आउट हो गए। इस समय क्रीज पर आर अश्विन और श्रेयस अय्यर भारतीय पारी को संभाले हुए हैं। भारतीय टीम इस समय 6 विकेट खोकर 300 रनों के करीब पहुंच गई है।   

Open in app