Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
Kerala: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरुवनंतपुरम सेंट्रेल रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन में बच्चों से संवाद किया। वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ...
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' पर निशाना साधते हुए कहा कि अडानी, चीन, सत्यपाल मलिक के खुलासों, MSME की बर्बादी और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चुप्पी साधी हुई है। ...
पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान चर्च के आठ शीर्ष पादरियों ने देश भर में ईसाई पूजा स्थलों पर बढ़ते हमलों के बारे में प्रधानमंत्री के सामने अपनी चिंता जाहिर की। बैठक के बाद चर्च प्रमुखों से जुड़े सूत्रों ने कहा कि उन्होंने यह भी मांग की कि परिवर्तित ईसाई ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां ‘युवम 2023’ सम्मेलन में कहा, “आज हालांकि भारत को सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक के रूप में जाना जाता है। यह युवाओं की वजह से है और इसलिए मुझे अपने देश के युवाओं पर पूरा भरोसा है। ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण भारतीय परिधान पहनकर कोच्चि में रोड शो के दौरान पैदल मार्च किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। प्रधानमंत्री के दौरे के लिए शहर में 2,060 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। ...