Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
अब सभी प्रमुख विपक्षी पार्टियों के बीच नीतीश कुमार केंद्र में आ गए हैं। नीतीश कुमार कांग्रेस को विपक्षी पार्टियों में प्रमुख पार्टी रखना चाहते हैं। इसी के तहत वो कांग्रेस के नाम पर उन पार्टियों को एकजुट कर रहे हैं जो अलग-अलग राज्यों में कांग्रेस का ...
अमित शाह द्वारा तेलंगाना में मुस्लिमों का आरक्षण खत्म किये जाने वाले बयान पर बेहद नाराजगी प्रदर्शित करते हुए एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अमित शाह नरेंद्र मोदी के पसमांदा मुसलमाों के सपनों पर पतीला लगा रहे हैं। ...
रीवा में पंचायती राज सम्मेलन कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार देश की 2 लाख से ज्यादा पंचायतों तक ऑप्टिकल फाइबर को ले गई है। हम पंचायतों की मदद से गांवों और शहरों के बीच की खाई को लगातार कम कर रहे हैं। पहले की सरकारों ने कैसे पंचायतों से ...
जगदीश शेट्टर ने चुनाव बाद भाजपा में वापसी की संभावना के संबंध में कहा कि अब वो भाजपा से बहुत दूर आ चुका हैं, अब तो नरेंद्र मोदी भी उन्हें बुलाएंगे तो वो वापस नहीं जाएंगे। उनके लिए भाजपा का अध्याय हमेशा के लिए समाप्त हो चुका है। ...
थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) शत्रुघ्न कुमार ने शनिवार को बताया कि इस थाना क्षेत्र के उससा गांव के अजीत कुमार यादव ने शुक्रवार को सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया था। ...
पीएम मोदी ने कहा कि पहले के ही प्रणाली की देन थी कि देश में 4 करोड़ से अधिक फर्जी गैस कनेक्शन थे, 4 करोड़ फर्जी राशन कार्ड थे, 1 करोड़ काल्पनिक महिलाओं और बच्चों को महिला और बाल विकास मंत्रालय की सहायता जा रही थी... ...