Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
जापान, पापुआ न्यू गिनी और ऑस्ट्रेलिया के दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार सुबह नई दिल्ली लौट आए। पीएम मोदी इसके बाद अपने संबोधन में इस विदेशा यात्रा का अनुभव बताया। ...
Sengol New Parliament: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि ब्रिटिश हुकूमत द्वारा भारत को हस्तांतरित की गई सत्ता के प्रतीक ऐतिहासिक ‘सेंगोल’ को नए संसद भवन में स्थापित किया जाएगा। ...
सुशील मोदी ने कहा है कि यदि हिम्मत है तो विपक्ष घोषणा करे कि वह भारतीय अस्मिता और गौरव के प्रतीक नये संसद भवन की कार्यवाही में कभी भाग नहीं लेगा। उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के समय जयराम रमेश नया संसद भवन बनाने की जरूरत बता रहे थे। जब एनडीए सरकार ने ...
Vande Bharat Express Train: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देहरादून से दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को बृहस्पतिवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ...
डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर बुधवार को कहा कि नए भवन का निर्माण आवश्यक था, यह अच्छा है कि अब बन गया है। ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसद भवन का उद्घाटन करने पर असदुद्दीन ओवैसी ने विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि पीएम को पीछे हटकर ओम बिरला को ये हक देना चाहिए। ...
शिरोमणि अकाली दल नेता दलजीत सिंह चीमा एएनआई से कहा, "नए संसद भवन का उद्घाटन देश के लिए गर्व की बात है, इसलिए हमने फैसला किया है कि शिरोमणि अकाली दल 28 मई को उद्घाटन समारोह में शामिल होगा। हम विपक्षी दलों द्वारा उठाए गए मुद्दों से सहमत नहीं हैं।" ...
संसद के नए भवन का उद्घाटन पीएम मोदी के बजाय राष्ट्रपति के हाथों करवाने की मांग कर रही कांग्रेस को हिमंत बिस्वा सरमा ने जवाब दिया है। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि कब-कब गैर-भाजपा/विपक्षी राज्य सरकारों ने नए विधान सभा भवन का उद्घाटन या शिलान्या ...