Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
पीएम मोदी की अमेरिका की ऐतिहासिक यात्रा से पहले कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा का बयान आया है। पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा को लेकर सैम पित्रोदा ने कहा कि दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाले देश के प्रधानमंत्री हर जगह सम्मान के हकदार हैं और उन्हें इस पर 'गर्व ...
ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम को कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने और एक मालगाड़ी से टकराने से जुड़े रेल हादसे में मृतक संख्या शनिवार को बढ़कर 238 हो गई, 900 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। ...
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि कुछ दलों की "शॉर्टकट" राजनीति इस देश की राजनीति के लिए बेहद घातक है और इससे देश को भारी नुकसान पहुंचता है। ...
ओडिशा ट्रेन दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। वहीं रेल मंत्रालय मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को दो-दो ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की आधिकारिक यात्रा के दौरान 22 जून को अमेरिकी संसद के एक संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। प्रतिनिधि सभा और सीनेट के शीर्ष नेताओं ने यह घोषणा की। ...
सीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक लोगों को योग का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से इस वर्ष 15 जून से 21 जून 2023 तक ‘योग सप्ताह’ के रूप में मनाया जाना चाहिए। योग सप्ताह की अवधि में जिला मुख्यालयों पर सामूहिक यो ...