Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
आने वाले समय में राजस्थान, मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव भी हैं। ऐसे में इन राज्यों से कुछ सासदों को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। कयास ये भी हैं कि पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान को कैबिनेट से हटाकर संगठन में भेजा जा सकता है। एनसीपी नेत ...
Modi Cabinet Reshuffle PM Modi Cabinet Vistar: कर्नाटक में कांग्रेस ने भाजपा को पटखनी देकर सरकार बनाई थी। इस साल के अंत में राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव होने हैं। ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक आवास 7, लोककल्याण मार्ग के उपर पर आज सुबह एक संदिग्ध ड्रोन देखे जाने के बाद दिल्ली पुलिस सहित सुरक्षा एजेंसी अलर्ड मोड पर आ गई हैं। सूचना के अनुसार यह घटना सुबह में करीब बजे की है। ...
एनसीपी नेता अजित पवार ने महाराष्ट्र में कई एनसीपी विधायकों के साथ भाजपा-शिवसेना (शिंदे गुट) सरकार का दामन थाम लिया। अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद उन्होंने कहा कि वह और अन्य विधायक एनसीपी के रूप में भाजपा-शिवसेना गठबंधन में शामिल ह ...
भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव सूफी एमके चिश्ती ने दावा किया है कि बीते नौ साल के मोदी सरकार के कार्यकाल में चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं से सबसे ज्यादा फायदा मुस्लिमों सहित अन्य अल्पसंख्यक समुदायों को हुआ है। ...
प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश के शहडोल में एक जनसभा को संबोधित करत हुए प्रतिद्वंदी दल कांग्रेस पर जबरदस्त हमला किया और कहा कि मध्य प्रदेश की जनता वंशवादी पार्टी की ओर से दी जा रही झूठी गारंटी से सावधान रहे। ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश का दौरा किया जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित भी किया। जनता से संवाद करते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष के वादो को फर्जी बताया। ...
इस दौरान आप के राष्ट्रीय संयोजक ने पूछा कि अगर वह आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद हम ये लाभ जनता में बांटते हैं तो उन्हें (प्रधानमंत्री) क्या परेशानी है। ...