लाइव न्यूज़ :

AllNewsPhotosVideos

नरेंद्र मोदी

Narendra-modi, Latest Marathi News

Read more

Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की।

भारत : Himachal Election Result 2022: हिमाचल प्रदेश में भाजपा के बागी बन सकते हैं किंगमेकर, सत्ताधारी दल को कांग्रेस दे रही है बराबर की टक्कर

भारत : Kurhani assembly by-election 2022: कुढ़नी से 1567 वोट से आगे भाजपा के केदार प्रसाद गुप्ता, जदयू-राजद प्रत्याशी मनोज कुशवाहा पीछे

भारत : MCD Results: आप ने पहली बार छीनी भाजपा से सत्ता, 134 सीट पर किया कब्जा, 18 सीट पर हार-जीत का अंतर 500 से कम वोट

भारत : संसद का शीतकालीन सत्र आज से, मोदी और खड़गे ने जगदीप धनखड़ को दी बधाई

भारत : संसद का शीतकालीन सत्र शुरु, पीएम मोदी बोले- भारत को G-20 की मेजबानी मिलना एक बहुत बड़ा अवसर

भारत : पीएम मोदी ने शीतकालीन सत्र को सुचारू रूप से चलाने की विपक्ष से की अपील, युवा सांसदों को ज्यादा बोलने के मौके देने का सुझाव दिया

भारत : एमसीडी चुनाव के रुझानों में कांटे की टक्कर, कभी आप तो कभी भाजपा आगे

ज़रा हटके : पीएम मोदी ने तेजस्वी यादव से फोन पर बात कर लालू यादव के स्वास्थ्य के बारे में पूछा, राजद प्रमुख ने क्या कहा, वीडियो वायरल, देखें

भारत : पीएम नरेंद्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री वाईके अलघ के निधन पर शोक व्यक्त किया

भारत : पीएम मोदी देंगे तोहफा, गोवा, गाजियाबाद और दिल्ली को मिल रहे राष्ट्रीय आयुष संस्थान, छात्रों के लिए 400 अतिरिक्त सीटें सृजित, जानें फायदा