Narendra Modi: नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के नेता और भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री हैं। वो साल 1950 में वडनगर गुजरात में पैदा हुए थे। शुरुआती जीवन में ही वो आरएसएस से जुड़ गए और 1974 में नवनिर्माण आंदोलन से जुड़ गए। 1980 के दशक में जब मोदी गुजरात की भाजपा ईकाई में शामिल हुए तो माना गया कि पार्टी को संघ के प्रभाव का सीधा फायदा होगा। वे वर्ष 1988-89 में भारतीय जनता पार्टी की गुजरात ईकाई के महासचिव बनाए गए। नरेंद्र मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी की 1990 की सोमनाथ-अयोध्या रथ यात्रा के आयोजन में अहम भूमिका अदा की। इसके बाद वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से कई राज्यों के प्रभारी बनाए गए।मोदी को 1995 में भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पांच राज्यों का पार्टी प्रभारी बनाया गया। इसके बाद 1998 में उन्हें महासचिव (संगठन) बनाया गया। मोदी के सत्ता संभालने के लगभग पांच महीने बाद ही गोधरा रेल हादसा हुआ जिसमें कई हिंदू कारसेवक मारे गए। इसके ठीक बाद फरवरी 2002 में ही गुजरात में मुसलमानों के खिलाफ़ दंगे भड़क उठे। इन दंगों में सरकार के मुताबिक एक हजार से ज्यादा और ब्रिटिश उच्चायोग की एक स्वतंत्र समिति के अनुसार लगभग 2000 लोग मारे गए। इनमें ज्यादातर मुसलमान थे।इसके बाद 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने गुजरात के विकास को मुद्दा बनाया और फिर जीतकर लौटे। फिर 2012 में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा गुजरात विधानसभा चुनावों में विजयी रहे। 2014 लोकसभा चुनावों में उन्हें बीजेपी ने प्रधानंत्री पद का प्रत्याशी बनाया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भी जीत हासिल की। Read More
खड़गे ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सिंह के अंतिम संस्कार के लिए स्मारक स्थल की मांग की। सिंह का अंतिम संस्कार 28 दिसंबर को होगा। अपने पत्र में खड़गे ने इस मामले पर पीएम मोदी के साथ अपनी पिछली टेलीफोन बातचीत का हवाला दिया। ...
डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की खबरों की पुष्टि करते हुए एम्स दिल्ली का प्रेस बयान दिखाते हुए आजतक की एंकर ने कहा, "हम आपको एम्स की प्रेस विज्ञप्ति दिखा रहे हैं, जिसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 92 वर्ष की आयु में- पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन ...
Manmohan Singh Passes Away:मनमोहन सिंह, जिनका 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया, को उनकी नीली पगड़ी के लिए पहचाना जाता था, जिसे उन्होंने कैम्ब्रिज में अपने समय से जोड़ा था। ...