लाइव न्यूज़ :

इंडिया गेट पर लगाई जाएगी सुभाष चंद्र बोस की भव्य मूर्ति, पीएम नरेंद्र मोदी ने किया ऐलान

By विनीत कुमार | Updated: January 21, 2022 14:40 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि इंडिया गेट पर सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति बनने काम पूरा होने तक उनकी एक होलोग्राम प्रतिमा वहां लगाई जाएगी। इस होलोग्राम प्रतिमा का लोकार्पण 23 जनवरी को किया जाएगा। 

Open in App
ठळक मुद्देइंडिया गेट पर लगेगी सुभाष चंद्र बोस की ग्रेनाइट की बनी प्रतिमा, पीएम नरेंद्र मोदी ने की घोषणामूर्ति इंडिया गेट और राष्ट्रीय समर स्मारक के बीच खाली पड़ी छतरी में लगाई जाएगी।नेताजी की मूर्ति 28 फीट ऊंची और 6 फीट चौड़ी होगी, मूर्ति स्थापित होने तक लगेगी होलोग्राम प्रतिमा।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया है कि इंडिया गेट पर महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की ग्रेनाइट की बनी प्रतिमा लगाई जाएगी। पीएम मोदी की ओर से ये घोषणा शुक्रवार को की गई। पीएम मोदी ने ये घोषणा इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति की लौ को राष्ट्रीय समर स्मारक पर जल रही लौ के साथ विलय किए जाने के विवाद के बीच की है। अमर जवान ज्योति की लौ के विलय के फैसले पर विपक्ष सरकार पर हमलावर है।

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा, ‘ऐसे समय में जब देश नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मना रहा है, मुझे आपसे यह साझा करते हुए खुशी हो रही है कि ग्रेनाइट की बनी उनकी एक भव्य प्रतिमा इंडिया गेट पर स्थापित की जाएगी। यह उनके प्रति देश के आभार का प्रतीक होगा।’ 

नेताजी की मूर्ति 28 फीट ऊंची और 6 फीट चौड़ी होगी। सामने आई जानकारी के अनुसार मूर्ति इंडिया गेट और राष्ट्रीय समर स्मारक के बीच खाली पड़ी छतरी में लगाई जाएगी। यह छतरी पिछले 50 से अधिक सालों से खाली है। इसमें पहले जॉर्ज पंचम की मर्ति लगी थी जिसे 1968 में हटा दिया गया था। इसके बाद से ये खाली है।

मूर्ति स्थापित होने तक लगेगी होलोग्राम प्रतिमा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब तक नेताजी की ग्रेनाइट की प्रतिमा बनकर तैयार नहीं हो जाती तब तक उस स्थान पर उनकी एक होलोग्राम प्रतिमा वहां लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस होलोग्राम प्रतिमा का वह 23 जनवरी को नेताजी की जयंती के अवसर पर लोकार्पण करेंगे। 

बता दें कि हाल में सरकार की ओर से घोषणा की गई कि गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत अब हर साल 24 जनवरी के बजाय 23 जनवरी को शुरू होगी ताकि स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को इसमें शामिल की जा सके। 

पहले बोस की जयंती को ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाने की शुरुआत की गई थी। इससे पहले अन्य दिवस जो हर साल मनाए जाने का फैसला लिया गया है उनमें 14 अगस्त को विभाजन विभिषिका स्मरण दिवस, 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस (सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती), 15 नवंबर जनजातीय दिवस (बिरसा मुंडा जंयती), 26 नवंबर को संविधान दिवस और 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस (सिखों के 10वें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह के चार साहबजादों की याद में) शामिल हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीगणतंत्र दिवसनेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल