लाइव न्यूज़ :

सुभाष चंद्र बोस जयंती: गणतंत्र दिवस समारोह की आज से शुरुआत, ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय अवकाश की घोषणा की मांग की

By विनीत कुमार | Updated: January 23, 2022 08:38 IST

Subhash Chandra Bose Jayanti: ममता बनर्जी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर राष्ट्रीय अवकाश की घोषणा करने की मांग केंद्र सरकार से की है।

Open in App
ठळक मुद्देममता बनर्जी ने सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश की घोषणा की मांग की।ममता बनर्जी ने ट्वीय किया, केंद्र सरकार करे ऐलान ताकि पूरा देश नेताजी को श्रद्धांजलि दे सके।

नई दिल्ली: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज 125वीं जयंती है। केंद्र सरकार ने इस बार से 23 जनवरी से गणतंत्र दिवस समारोह के शुरुआत की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडिया गेट पर नेताजी की एक होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर इस दिन को राष्ट्रीय अवकाश के तौर पर घोषणा करने की मांग की। 

ममता बनर्जी ने रविवार सुबह एक के बाद एक कई ट्वीट करते हुए नेताजी को श्रद्धांजलि दी। साथ ही कहा कि केंद्र सरकार को नेताजी की जयंती के दिन को राष्ट्रीय अवकाश के तौर पर घोषित करना चाहिए ताकि पूरा देश इस राष्ट्रीय नेता को श्रद्धांजलि दे और 'देश नायक दिवस' मनाए। केंद्र सरकार ने नेताजी की जयंती को 'पराक्रम दिवस' के रूप में मनाने का ऐलान किया है।

इंडिया गेट पर लगेगी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुभाष चंद्र बोस की इंडिया गेट पर एक होलोग्राम प्रतिमा का आज अनावरण करेंगे। पीएम ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की थी। पीएम मोदी ने कहा था ग्रेनाइट की बनी नेताजी की एक भव्य प्रतिमा इंडिया गेट पर स्थापित की जाएगी। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब तक नेताजी की ग्रेनाइट की प्रतिमा बनकर तैयार नहीं हो जाती, तब तक उस स्थान पर उनकी एक होलोग्राम प्रतिमा वहां लगाई जाएगी। नेताजी की ग्रेनाइट की प्रतिमा 28 फुट ऊंची और छह फुट चौड़ी होगी और यह उस छतरी के नीचे स्थापित की जाएगी जहां कभी किंग जॉर्ज पंचम की प्रतिमा थी और जिसे 1968 में हटा दिया गया था।

मूर्ति का निर्माण नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय के महानिदेशक अद्वैत गडनायक करेंगे। इस मूर्ति के लिए पत्थर तेलंगामा से लाया जाएगा। यह प्रतिमा रायसीना हिल से आसानी से नजर आएगी। गडनायक के अनुसार प्रतिमा का डिजायन संस्कृति मंत्रालय ने तैयार किया है।

टॅग्स :नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंतीममता बनर्जीगणतंत्र दिवसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज